फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   balrampur

वृहद अभियान के तहत 21.14 लाख पौधे रोपे

Tue, 05 Jul 2022 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
balrampur
बलरामपुर। पर्यावरण को स्वच्छ तथा धरती को हरा-भरा बनाए रखने के लिए मंगलवार को जिले में वृहद पौधरोपण अभियान चलाया गया। तीन दिन तक चलने वाले इस अभियान में पहले दिन सरकारी विभागों, स्कूलों तथा शासी निकायों में 21 लाख 14 हजार 800 पौधे रोपित किए गये।
विज्ञापन

अभियान का पर्यवेक्षण प्रदेश सरकार के कृषि सचिव अनुराग यादव तथा डीएम श्रुति ने किया। आगामी सात जुलाई तक जिले में करीब 42 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

अभियान के तहत वन विभाग के कुआना रेंज की ग्राम पंचायत फरेंदा में नोडल अफसर व कृषि सचिव अनुराग यादव और डीएम श्रुति ने नीम, पीपल, बरगद, पाकड़ व अन्य औषधीय पौधों का रोपण किया। ग्राम पंचायत सेखुईकला में एसडीएम सदर राजेंद्र बहादुर ने पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत तुलसीपुर में एसडीएम मंगलेश दूबे व अधिशासी अधिकारी संपूर्णानंद की देखरेख में वृहद पौधरोपण किया गया। शिक्षा क्षेत्र गैसड़ी के प्राथमिक विद्यालय चैपुरवाडीह में प्रधानाध्यापक खुर्शीद अरशद, सहायक अध्यापक धर्मराज वर्मा व धर्मेंद्र सिंह तथा विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद, इरशाद हसन, आनंद कुमार आदि ने दर्जनों पौधे लगाकर ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूक किया।
कृषक राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरदौरी में प्रबंधक सर्वेश कुमार सिंह तथा प्रधानाचार्य विकास चंद्र सिंह ने समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं व विद्यार्थियों के साथ फलदार व छायादार पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
श्रीदत्तगंज ब्लॉक के ग्राम खरदौरी, बेनीजोत खदगोरा व गुलवरिया में सदर विधायक पल्टूराम के नेतृत्व में स्कूली बच्चों ने लोगों को पौधा देकर उनसे इन्हें लगाने और इनके संरक्षण की अपील की। हरैया सतघरवा ब्लॉक के ग्राम गुगौली कला में अमृत सरोवर के किनारे बीडीओ राम निवास वर्मा तथा ग्राम प्रधान सियाराम यादव के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया।

रेहरा बाजार विकासखंड में स्थानीय विधायक राम प्रताप वर्मा ने रामलाल सिंह बालिका इंटर कॉलेज तथा अचलपुर रूप ग्राम पंचायत में रेंजर मोहम्मद इकबाल तथा बीडीओ खंड अनूप सिंह के साथ पीपल, बरगद, पाकड़ तथा हरिशंकरी मिश्रित पौधों का रोपण किया। रेंजर ने बताया कि रेंज की पौधशालाओं से शिक्षा विभाग, विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, ग्राम पंचायतों तथा क्षेत्र पंचायतों को लगातार पौधों का वितरण किया जा रहा है। आगामी सात जुलाई तक लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed