फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Balrampur and Tulsipur Nagar got ODF Plus certificate

बलरामपुर व तुलसीपुर नगर को ओडीएफ प्लस का प्रमाणपत्र मिला

Thu, 11 Mar 2021 10:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
Balrampur and Tulsipur Nagar got ODF Plus certificate
बलरामपुर। ओडीएफ में नगर पालिका परिषद बलरामपुर और नगर पंचायत तुलसीपुर ने बाजी मारी है। थर्ड पार्टी सर्वे में दोनों नगरों को खुले में शौचमुक्त पाया गया है। दोनों नगरों को ओडीएफ प्लस नगर का प्रमाणपत्र जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम प्रबंधक स्वच्छ भारत मिशन नगर निकाय आदर्श वर्मा ने गुरुवार को बताया कि नगरों को ओडीएफ घोषित करने के लिए थर्ड पार्टी सर्वे कराया जाता है। सर्वे के बाद आईक्यूवीआईए की तरफ से प्रमाण पत्र जारी किया जाता है। इस सर्वे में नगर पालिका परिषद बलरामपुर व नगर पंचायत तुलसीपुर को खुले में शौचमुक्त पाया गया है। दोनों नगरों को ओडीएफ प्लस के रूप में प्रमाणपत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन

ईओ नगर पालिका परिषद बलरामपुर राकेश कुमार जायसवाल ने बताया कि नौ सामुदायिक व सात सार्वजनिक शौचालय संचालित किए जा रहे हैं। इसी तरह नगर पंचायत तुलसीपुर में तीन सार्वजनिक व आठ सामुदायिक शौचालय स्थापित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद बलरामपुर की अध्यक्ष किताबुनिशा के प्रतिनिधि शाबान अली व नगर पंचायत तुलसीपुर की अध्यक्ष कहकशां फिरोज के प्रतिनिधि फिरोज पप्पू ने बताया कि नगर के सभी वार्डों में सफाई रखने के लिए हर तरीके से प्रयास किया जा रहा है। शासन के मानक के अनुरूप बुनियादी सुविधाएं पाए जाने पर थर्ड पार्टी सर्वे में बलरामपुर व तुलसीपुर नगरों को ओडीएफ प्लस का दर्जा मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed