फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Badla route, eight trains will pass through Balrampur

Balrampur News: बदला रूट, बलरामपुर से होकर गुजरेंगी आठ ट्रेनें

Thu, 28 Nov 2024 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 10:03 PM IST
विज्ञापन
Badla route, eight trains will pass through Balrampur
बलरामपुर। गोंडा-बरूआचक स्टेशनों के मध्य इंजीनियरिंग कार्य कराया जा रहा है। ऐसे में इस रास्ते से होकर जाने वाली आठ ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है। यह ट्रेनें बलरामपुर के रास्ते से होकर जाएंगी।
विज्ञापन

मुख्य जन संपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि एक, आठ व 15 दिसंबर को चलने वाली 14012 आनंद विहार टर्मिनस-राधिकापुर एक्सप्रेस अब गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर-बलरामपुर से होकर जाएगी। 04058 नई दिल्ली-मुजफ्फरपुर विशेष गाड़ी बृहस्पतिवार को परिवर्तित मार्ग गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर-बलरामपुर के रास्ते भेजी गई। पांच, 12 व 19 दिसंबर को 15530 नई दिल्ली-सहरसा एक्सप्रेस गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर-बलरामपुर से होकर जाएगी। 29 नवंबर, दो, चार, छह, नौ, 11, 13, 16 एवं 18 दिसंबर को 22532 मथुरा जंक्शन-छपरा एक्सप्रेस गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर-बलरामपुर के रास्ते से चलाई जाएगी।
विज्ञापन

29 नवंबर एवं छह व 13 दिसंबर को 15622 आनंद विहार टर्मिनस-कामाख्या एक्सप्रेस बलरामपुर से होकर प्रस्थान करेगी। 29 नवंबर को 04006 दिल्ली-जयनगर विशेष गाड़ी, 30 नवंबर एवं दो, चार, सात, नौ, 11, 14, 16 व 18 दिसंबर को 14010 आनंद विहार टर्मिनस-बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस और 30 नवंबर को 04044 आनंद विहार टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed