{"_id":"67a8d08a95624e8b7808082c","slug":"bachpan-day-care-center-will-be-built-for-divyang-children-balrampur-news-c-99-1-slko1019-120689-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: दिव्यांग बच्चों के लिए बनेगा बचपन डे केयर सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: दिव्यांग बच्चों के लिए बनेगा बचपन डे केयर सेंटर
विज्ञापन
बलरामपुर। दिव्यांग बच्चों को सामान्य बच्चों की बराबरी पर लाने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। दिव्यांग बच्चों को अच्छी शिक्षा मुहैया कराने के लिए जिले में बचपन डे केयर सेंटर खोले जाने का प्लान तैयार किया गया है। इसमें दृष्टिबाधित, मंदबुद्धि व श्रवण बाधित बच्चों को पढ़ाने की व्यवस्था होगी। सेंटर में प्रवेश पाने वाले बच्चों को विभाग के वाहन से ले जाने और लाने का काम किया जाएगा।
बचपन डे केयर सेंटर में सामान्य बच्चों की तरह दिव्यांग बच्चों में भी पढ़ने और आगे बढ़ने की रुचि पैदा करने के लिए प्री-प्राइमरी स्तर से ही उनके शिक्षण में सुधार किया जाएगा। बच्चों को निशुल्क पाठ्य पुस्तक, ड्रेस के साथ दिव्यांगता के अनुसार सहायक उपकरण आदि उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा फीजियोथेरेपिस्ट व स्पीचथेरेपिस्ट के साथ अन्य विशेषज्ञों के संरक्षण में बच्चों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहले सत्र में 60 बच्चों को प्रवेश दिलाया जाएगा। (संवाद)
अभिभावक से लिए जाएंगे सुझाव
बचपन डे केयर सेंटर में बच्चों को लाने से पहले मास्टर ट्रेनर अभिभावकों से बच्चों के व्यवहार का पता लगाएंगे। बच्चे किस तरह का माहौल खेलने और खाने में पसंद करते हैं इसकी जानकारी ली जाएगी। पारिवारिक पृष्टिभूमि, मेडिकल इतिहास और स्वभाव के बारे में भी जानकारी रखी जाएगी। अभिभावकों की सहमति पर ही प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
तीन से सात वर्ष तक के बच्चों का होगा दाखिला
बचपन डे केयर सेंटर में तीन से सात वर्ष के ऐसे बच्चों का दाखिला होगा जिनके पास स्वास्थ्य विभाग से जारी 40 फीसदी का दिव्यांगता प्रमाणपत्र हो। प्रवेश के लिए तीन वर्ष से कम और सात वर्ष से अधिक आयु नहीं होनी चाहिए। सेंटर पर इंटरनेट, टेलीफोन, सीसीटीवी व बायोमीट्रिक मशीन की व्यवस्था होगी।
शीघ्र होगा संचालन
बचपन डे केयर सेंटर खोलने का शासनादेश मिला है। सरकारी व निजी भवन में सेंटर का संचालन कराने की तैयारी है। दिव्यांग बच्चों की सुविधा को देखते हुए जल्द ही सेंटर का संचालन कराया जाएगा। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग देखरेख और माॅनीटरिंग करेगा।
- तनुज त्रिपाठी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी