{"_id":"6570ba9524e1b09528055a7b","slug":"babhnans-dominance-in-quiz-and-essay-competition-balrampur-news-c-100-1-gon1003-8896-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: प्रश्नोत्तरी व निबंध प्रतियोगिता में बभनान का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: प्रश्नोत्तरी व निबंध प्रतियोगिता में बभनान का दबदबा
Wed, 06 Dec 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 06 Dec 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। एलबीएस पीजी कॉलेज सभागार में बुधवार को यूपी संत कबीर अकादमी संस्कृति विभाग और एलबीएस पीजी कॉलेज हिंदी विभाग की ओर से 'कबीरी निर्गुण उत्सव एवं प्रतियोगिता' का आयोजन किया गया। मंडल स्तरीय अंतरमहाविद्यालयीय प्रश्नोत्तरी और निबंध लेखन प्रतियोगिता में आचार्य नरेंद्र देव किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय बभनान का दबदबा रहा है।
कार्यक्रम संयोजक प्रो. शैलेंद्र नाथ मिश्र व मीडिया प्रभारी प्रो. शिवशरण शुक्ल ने बताया कि अंतर महाविद्यालयीय प्रतियोगिता में बभनान आचार्य नरेंद्र देव किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बलरामपुर एमएलकेपीजी कॉलेज, एमएसआईटी और आयोजक गोंडा श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज के 32 विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बभनान के आशीष कुमार शुक्ला ने प्रथम तो एलबीएस पीजी कॉलेज के एमए तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थी अभिषेक शुक्ला ने द्वितीय स्थान पर कब्जा जमाया है, जबकि तीसरे स्थान पर भी बभनान के बीएड छात्र आशुतोष मिश्रा काबिज रहे। निबंध लेखन प्रतियोगिता में बभनान के आशीष कुमार शुक्ला प्रथम, बलरामपुर के एमए तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थी अतुल मिश्र द्वितीय और एलबीएस के एम. ए. तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थी सूरज तिवारी ने तृतीय स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
आयोजन प्रभारी प्रो. जयशंकर तिवारी व प्राचार्य प्रो. रवींद्र पांडेय ने प्रतिभागियों की हौसला अफजाई की। इस दौरान प्रो. मंशा राम वर्मा, जेबी पाल, डॉ. जितेंद्र सिंह, अच्युत शुक्ला, वंदना भारतीय, पवन कुमार सिंह, डॉ. हरीश शुक्ला, पूजा यादव और डॉ. मुक्ता टंडन समेत अन्य शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सांत्वना पुरस्कार के लिए क्रमश: एमएलके कॉलेज बलरामपुर के एमए द्वितीय सेमेस्टर के प्रतिभागी अतुल मिश्रा और एलबीएस कॉलेज बीए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा शक्ति पांडेय को घोषित किया गया। निबंध लेखन में एमए प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थी जीतेशकांत पांडेय, बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा दीप्ति और बीए पंचम सेमेस्टर के छात्र देवेश पांडेय को सांत्वना पुरस्कार दिया गया है। प्रो. शैलेंद्र नाथ मिश्र ने बताया कि वाद-विवाद समेत प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।