फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Baba Saheb's thoughts are still relevant today: MLA

बाबा साहेब के विचार आज भी प्रासंगिक : विधायक

Thu, 16 Apr 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 16 Apr 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Baba Saheb's thoughts are still relevant today: MLA
बलरामपुर के तुलसीपुर में आयोजित गोष्ठी में मौजूद विधायक कैलाश नाथ शुक्ला व अन्य ।-स्रोत: विभाग
तुलसीपुर। भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती सप्ताह के तहत नगर पंचायत सभागार में बृहस्पतिवार को संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात कर समरस समाज के निर्माण का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

संगोष्ठी का शुभारंभ करते हुए विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर केवल संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि आधुनिक भारत के महान शिल्पी थे। उन्होंने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार दिलाया। विधायक ने कहा कि बाबा साहेब के विचार समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय पर आधारित हैं और आज भी देश के विकास के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं। मुख्य अतिथि शिवकुमार वाल्मीकि ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, शिक्षा और आत्मसम्मान की प्रेरणा देता है। उन्होंने युवाओं से उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज को मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर विश्राम सिंह, विष्णु गुप्ता, रामदयाल सोनी, रूपचंद गुप्ता, श्याम बिहारी अग्रहरि सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed