{"_id":"66ae89ce37711f7721095584","slug":"ayaan-had-a-dispute-with-students-in-madrasa-balrampur-news-c-99-1-brp1002-112662-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: मदरसे में अयान का छात्रों से हुआ था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: मदरसे में अयान का छात्रों से हुआ था विवाद
Sun, 04 Aug 2024 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 04 Aug 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। तुलसीपुर के जामिया निमिया अरेबिक कॉलेज (मदरसा) में बृहस्पतिवार रात हुई 12 वर्षीय छात्र अयान की हत्या के मामले में पुलिस अब तक 25 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। कई चरण में हुई पूछताछ में सामने आया कि अयान का मदरसे में ही कुछ छात्रों से विवाद हुआ था। पुलिस का मानना है कि हत्या का राज मदरसे में ही छिपा है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
जरवा कोतवाली के भगवानपुर निवासी महफूज आलम के पुत्र अयान व फरहान तुलसीपुर के इटवा चौराहे के पास सरकार से अनुदानित जामिया निमिया अरेबिक कॉलेज में कक्षा दो में आवासीय पढ़ाई करते थे। बृहस्पतिवार रात मदरसे में फरहान व दो अन्य छात्रों के साथ 15 नंबर कमरे में सोते समय अयान की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी मगर किसी को भनक तक न लगी। शुक्रवार सुबह लोगों को हत्या की जानकारी हुई थी।
पुलिस ने अब तक करीब 25 लोगों से पूछताछ की है। अयान के परिजनों से भी पुलिस ने बातचीत की। पता चला कि अयान का मदरसे में ही कुछ छात्रों से विवाद हुआ था। एसपी विकास कुमार का कहना है कि पुलिस की कई टीमें काम कर रही हैं। हम खुलासे के करीब पहुंच चुके हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
जरवा के भगवानपुर गांव में शनिवार को अयान के परिजनों के साथ ही पड़ोसियों की आंखें भी नम थीं। उसकी दादी रेशमा का कहना है कि अयान पढ़ाई में अच्छा था। वह शांत स्वभाव का था, किसी से झगड़ा नहीं करता था। ऐसे में उसकी हत्या क्यों कर दी गई? परिवार के लोग अब इसी मदरसे में पढ़ने वाले फरहान की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। कहा कि हत्यारों की पहचान कर तुरंत गिरफ्तारी की जाए।
तुलसीपुर के मदरसा जामिया नीमिया अरबी कॉलेज में अयान की हत्या के बाद जांच में सामने आया कि वहां सुरक्षा के समुचित प्रबंध नहीं हैं। इस पर अल्पसंख्यक विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी यशवंत मौर्य ने बताया कि प्रधानाचार्य नूर आलम ने दो अगस्त को फोन से सूचना दी कि उनके मदरसे में पढ़ने वाले कक्षा दो के छात्र अयान की अज्ञात लोगों ने रात में हत्या कर दी है। इस पर उन्होंने मदरसे का भ्रमण किया। जांच में पाया कि मदरसे में विद्यार्थियों की सुरक्षा के समुचित प्रबंध नहीं हैं। जिन शिक्षकों की ड्यूटी रोस्टर के आधार पर रात में लगाई गई थी, वह मौके पर नहीं थे। सीसीटीवी कैमरा बंद था। कमरे के दरवाजे में कुंडी तक नहीं है। साथ ही कई अन्य खामियां मिलीं। बताया कि इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रबंधक व प्रधानाचार्य की है। दोनों को नोटिस जारी कर चार अगस्त को दोपहर 12 बजे तक हर हाल में कार्यालय में अथवा मोबाइल पर व्हाट्सएप के माध्यम से स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। इसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।