फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Awareness campaign launched to stop child labor and human trafficking

बालश्रम व मानव तस्करी रोकने को चलाया जागरूकता अभियान

Mon, 11 Apr 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Awareness campaign launched to stop child labor and human trafficking
बलरामपुर। बाल भिक्षावृत्ति, बालश्रम व मानव तस्करी रोकने तथा लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस ने मुहिम शुरू की है। स्कूल, कॉलेज, रेलवे स्टेशन व बस अड्डों पर पोस्टर व बैनर लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। स्कूलों के पास मादक पदार्थों की दुकान करने वालों को वहां से हटने की चेतावनी दी गई। साथ ही हेल्प लाइन नंबरों के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए संदिग्धों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन

एएचटीयू (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) की प्रभारी उपनिरीक्षक ममता सिंह यादव, आरक्षी पप्पू सिंह, महिला आरक्षी यशी व रंजना रावत के नेतृत्व में सोमवार को अभियान चलाया गया। स्कूलों, रेलवे स्टेशन तथा बस अड्डे पर पोस्टर-बैनर लगाकर लोगों को बालश्रम रोकने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

बाल भिक्षावृत्ति व मानव तस्करी रोकने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। एक युद्ध नशे के विरुद्घ अभियान के तहत स्कूल व कॉलेजों के पास बीड़ी, सिगरेट, पान, मसाला, तंबाकू आदि बेचने वाले दुकानदारों को वहां से दुकान हटाने की चेतावनी दी गई। मादक पदार्थ से बच्चों के स्वास्थ्य व भविष्य पर पड़ने वाले बुरे असर के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed