{"_id":"5dd5798c8ebc3e549b506e2f","slug":"attempts-to-make-plans-with-the-help-of-princes-balrampur-news-lko493341121","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानों की मदद से योजनाओं को परवान चढ़ाने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानों की मदद से योजनाओं को परवान चढ़ाने का प्रयास
विज्ञापन
बलरामपुर। तुलसीपुर तहसील सभागार में बुधवार को एसडीएम विनोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में पोषण समिति की बैठक आयोजित हुई। बाल विकास पुष्टाहार, स्वास्थ्य, शिक्षा व ग्राम्य विकास विभागों के ब्लॉक स्तरीय अफसरों को विभागीय योजनाओं को समुचित ढंग से संचालन कराने का निर्देश दिया गया। पोषण समिति की बैठक में विभागीय अफसरों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। ग्राम प्रधानों से मदद लेकर बाल विकास पुष्टाहार के योजनाओं को परवान चढ़ाने का प्रयास करने पर बल दिया गया।
एसडीएम ने कहा कि सुपोषण स्वास्थ्य मेले में अधिक से अधिक लोगों को भागीदारी सुनिश्चित कराकर लाभार्थियों को लाभ दिलया जाए। जिले के 215 उपकेंद्रों पर हर माह सुपोषण स्वास्थ्य मेला लगाया जा रहा है। मेले में छह माह से छह वर्ष तक के बच्चों, किशोरियों, गर्भवती व धात्री महिलाओं का टीकाकरण कराने के साथ सेहत की मुफ्त जांच की जाती है। वीएचएनडी के आयोजन में कोताही कदापि न बरतें। सुपोषित गांवों का चयन करके सूची समय से उपलब्ध कराई जाए। गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण व स्वास्थ्य जांच, समुदाय आधारित गतिविधियों नियमित कराई जाए।
स्कूल जाने वाली किशोरियों एवं बच्चों को आयरन की गोलियां वितरित कराकर स्वास्थ्य के प्रति सचेत किए जाएं। स्कूलों में पोषण एवं स्वास्थ्य शिक्षा पर चर्चा, कुपोषित बच्चों के परिजनों को मुफ्त शौचालय निर्माण कराने, मनरेगा जॉब कार्ड और कोटे की दुकानों से सस्ते रेट पर राशन मुहैया कराने का इंतजाम किए जाएं। एनआरएलएम के तहत स्वयं सहायता समूहों को विकसित कराने में सभी लोग मिलकर सहयोग करें। गांवों में पोषण वाटिकाएं तैयार कराने एवं वीरांगना दल का गठन कराया जाए।
विज्ञापन
बीईओ गैसड़ी हृदय शंकर लाल श्रीवास्तव, महेंद्र कुमार, सीडीपीओ गैसड़ी गरिमा श्रीवास्तव, पचपेड़वा रेनू जायसवाल, तुलसीपुर नीलम, पोषण सखी सीमा शुक्ला, सीएचसी गैसड़ी के चिकित्साधिकारी वीरेन्द्र आर्या, बीडीओ गैसड़ी अनुज व कमलेश्वर सहित तुलसीपुर, गैसड़ी व पचपेड़वा ब्लॉकों के बाल विकास पुष्टाहार, स्वास्थ्य, शिक्षा व ग्राम्य विकास विभागों के अफसर बैठक में मौजूद रहे।