{"_id":"6484b98170337519c507d85a","slug":"atal-awaseeya-yojna-exam-balrampur-news-c-99-1-brp1003-153-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए हुई परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए हुई परीक्षा
Sat, 10 Jun 2023 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 10 Jun 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए शनिवार को एमपीपी इंटर कॉलेज में प्रवेश परीक्षा का आयोजन हुआ। श्रम विभाग की तरफ से कराई गई इस प्रवेश परीक्षा में पंजीकृत 66 परीक्षार्थियों में से 61 ही शामिल हुए। पांच ने परीक्षा छोड़ दी।
श्रमिकों के बच्चों को निशुल्क आवासीय शिक्षा देने के लिए गोंडा जनपद के मनकापुर में श्रम विभाग की ओर से अटल आवासीय विद्यालय संचालित किया जा रहा है। विद्यालय में 80 रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए मंडल के चारों जनपद में प्रवेश परीक्षा कराई गई। बलरामपुर के एमपीपी इंटर कॉलेज में सुबह 11 बजे प्रवेश परीक्षा हुई। प्रवेश परीक्षा में श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों के 61 बच्चे शामिल हुए। सुबह ही अभिभावकों के साथ बच्चे परीक्षा केंद्र पर पहुंच गए।
बच्चों को रोल नंबर व कमरा नंबर बताने के लिए विद्यालय के गेट पर ही श्रम विभाग की ओर से स्टाल लगाया गया था। कनिष्ठ सहायक सुनील कुमार परीक्षार्थियों की उपस्थिति दर्ज करते हुए परीक्षा के लिए कमरा नंबर बताते दिखे। सदर एसडीएम राजेंद्र बहादुर ने विद्यालय का निरीक्षण कर परीक्षा का जायजा लिया। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रधानाचार्य राकेश प्रताप सिंह लगातार परीक्षा कक्ष का जायजा लेते रहे।