फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Assistant teacher suspended, headmaster's salary stopped

सहायक अध्यापक निलंबित, प्रधानाध्यापक का वेतन रोका

Sat, 06 Mar 2021 09:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 09:25 PM IST
विज्ञापन
Assistant teacher suspended, headmaster's salary stopped
बलरामपुर। तुलसीपुर व शिवपुरा शिक्षा क्षेत्रों के कई स्कूलों का बीएसए डॉ. रामचंद्र ने शनिवार को औचक निरीक्षण कर शैक्षिक गतिविधियों का जायजा लिया। इस दौरान लापरवाही बरतने पर सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया, वहीं प्रधानाध्यापक का वेतन अग्रिम आदेश तक के लिए रोक दिया गया है। बीएसए ने शिक्षकों को बच्चों को पढ़ाने का तरीका भी सिखाया। तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने समग्र शिक्षा अभियान के तहत दिव्यांग बच्चों को शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया।
विज्ञापन

बीएसए ने बताया कि तुलसीपुर व शिवपुरा शिक्षा क्षेत्रों के कई स्कूलों का औचक निरीक्षण बीईओ महेंद्र कुमार व समेकित शिक्षा की जिला समन्वयक आभा त्रिपाठी के साथ किया गया। तुलसीपुर के पाटेश्वरी नगर और शिवपुरा के प्राथमिक विद्यालय नवलगंज, उच्च प्राथमिक विद्यालय नवलगंज, कोहडौरा व गंजडहवा में शैक्षिक गतिविधियों का जायजा लिया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय नवलगंज में सहायक अध्यापक सागर सिंह 22 फरवरी से बिना सूचना के नदारद पाए गए।
विज्ञापन

इस पर सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। उच्च प्राथमिक विद्यालय नवलगंज के प्रधानाध्यापक भी कई दिनों से स्कूल नहीं आ रहे थे। इस पर उनका वेतन रोक दिया गया है। शिवपुरा शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कोहड़ौरा व गंजडहवा का निरीक्षण किया गया जिसमें शिवानी शुक्ला बिना सूचना के अनुपस्थित पाई गई। इसके बाद कंपोजिट विद्यालय गनवरिया तुलसीपुर का भी निरीक्षण किया गया। ब्लॉक संसाधन केंद्र तुलसीपुर में दो दिवसीय प्रशिक्षण को भी बीएसए ने संबोधित किया। इस दौरान दिव्यांग बच्चों से मिलकर उन्हें आगे बढ़ने का मार्ग बताया तथा बच्चों को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed