फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Assistant teacher Alka became a day's BEO

सहायक अध्यापिका अल्का बनीं एक दिन की बीईओ

Tue, 09 Mar 2021 09:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 09:49 PM IST
विज्ञापन
Assistant teacher Alka became a day's BEO
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। शिवपुरा शिक्षा क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल की सहायक अध्यापिका अल्का यादव को एक दिन का खंड शिक्षा अधिकारी बनाया गया। बीईओ शिवपुरा राजेश कुमार ने अल्का को एक दिन का कार्यभार ग्रहण कराया। इस पर अल्का यादव ने कई स्कूलों का औचक निरीक्षण किया और वहां के शिक्षकों को खामियां दूर कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बीईओ बनी अल्का ने उच्च प्राथमिक विद्यालय किला व जूनियर विद्यालय देवपुरा का निरीक्षण किया। यहां पर शिक्षकों ने बिजली न होने की शिकायत की। कंपोजिट विद्यालय ललिया में गंदगी दिखने पर उन्होंने नाराजगी जताई और हेडमास्टर अजय कुमार मिश्र को स्कूल की साफ सफाई कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

मोतीपुर विद्यालय में निरीक्षण के दौरान बच्चों की उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया, जिसमें उपस्थिति नहीं दर्शाई गई थी जिस पर नाराजगी जताई। हेडमास्टर राजेंद्र प्रसाद गुप्त को बच्चों की हाजिरी समय करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीआरसी केंद्र पर संचालित प्रशिक्षण मिशन प्रेरणा का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बीईओ राजेश कुमार ने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मिशन शक्ति के तहत अल्का यादव को एक दिन का खंड शिक्षाधिकारी बनाया गया। अल्का यादव के कार्य में सत्य प्रकाश पाठक, विवेकानंद अवस्थी व विजय पटेल आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed