फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   ASP inspected the barracks and canteen

Balrampur News: एएसपी ने बैरक और कैंटीन का किया निरीक्षण

Tue, 05 May 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 05 May 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
ASP inspected the barracks and canteen
फोटो-7-बलरामपुर के पुलिस लाइन का निरीक्षण करते एएसपी ।-स्रोत : विभाग
बलरामपुर। पुलिस लाइन का मंगलवार को एएसपी विशाल पांडेय ने अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने परेड की सलामी ली और मौजूद पुलिसकर्मियों के टर्नआउट की बारीकी से जांच की। उन्होंने कर्मचारियों को वर्दी दुरुस्त रखने, कर्तव्यनिष्ठा के साथ ड्यूटी निभाने और आमजन से मधुर व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एएसपी ने पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण कर स्टोर रूम, जीडी कार्यालय, कैंटीन, परिवहन शाखा, आदर्श आरक्षी बैरक, आवासीय परिसर, बैटमिंटन कोर्ट, किड्स जोन, डीसीआर व सीसीआर सहित विभिन्न शाखाओं की स्थिति का जायजा लिया। भोजनालय में भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई की जांच कर मेस प्रबंधक को कर्मचारियों के लिए गुणवत्तापूर्ण भोजन देने को कहा। बैरकों और आवासीय परिसर के आसपास स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए। शस्त्रागार के निरीक्षण में हथियारों की साफ-सफाई, रख-रखाव और अभिलेखों की स्थिति देखी गई। शाखा प्रभारियों को अभिलेखों का सही रख-रखाव बेहतर करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक बिहारी सिंह यादव सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed