{"_id":"644815db8f39d422a20d8009","slug":"ashish-topped-the-district-in-princy-and-inter-in-high-school-balrampur-news-c-13-1-200315-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: हाईस्कूल में प्रिंसी व इंटर में आशीष ने किया जिला टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: हाईस्कूल में प्रिंसी व इंटर में आशीष ने किया जिला टॉप
Tue, 25 Apr 2023 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 25 Apr 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने मंगलवार को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। हाईस्कूल में बलरामपुर सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज की प्रिंसी उपाध्याय ने 95.67 प्रतिशत अंक व इंटरमीडिएट में बलरामपुर सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज के आशीष कुमार कसौंधन ने 95.20 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉप किया। हाईस्कूल में 90.75 प्रतिशत व इंटरमीडिएट में 77.05 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए हैं।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में इस बार जिले के 34006 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। हाईस्कूल के 20475 छात्रों में से 19 हजार 293 छात्रों ने परीक्षा दी। इसमें से 17 हजार 509 छात्रों ने परीक्षा पास की। कुल 90.75 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की।
इंटरमीडिएट में 13531 छात्रों में से 13043 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। इसमें से 10050 छात्रों ने परीक्षा पास की। इंटरमीडिएट में कुल 77.05 प्रतिशत बच्चों ने परीक्षा में कामयाबी हासिल की है।
विज्ञापन
हाईस्कूल में 600 में 574 अंक लाकर प्रिंसी उपाध्याय ने जिला टॉप किया। वहीं 572 अंक पाकर बलरामपुर सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज के ही आनंद मिश्र ने दूसरा स्थान, हाजी इस्माइल इंटर कॉलेज सादुल्लाहनगर के पंकज कश्यप, बलरामपुर सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज के अमन गुप्ता व स्कालर्स एकेडमी इंटर कॉलेज उतरौला की शिफा भट्ट ने 568 अंकों के साथ संयुक्त तीसरा स्थान हासिल किया।
वहीं, इंटरमीडिएट में बलरामपुर सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज के छात्र आशीष कुमार कसौंधन ने 500 में 476 अंक पाकर जिला टॉप किया। बलरामपुर माडर्न इंटर कॉलेज की अंशिका पांडेय को 471 अंक मिले। वह जिले में दूसरे स्थान पर हैं। स्कालर्स एकेडमी इंटर कॉलेज उतरौला के मोहम्मद अरशल ने 468 अंक पाकर जिले में तीसरा स्थान हासिल किया। डीआइओएस गोविंद राम ने मेधावियों को बधाई दी है।