फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   As soon as Mahishasura was killed, the gods started hailing the mother.

Balrampur News: महिषासुर का संहार होते ही देवताओं ने लगाए माता के जयकारे

Wed, 21 Jun 2023 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 21 Jun 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
As soon as Mahishasura was killed, the gods started hailing the mother.
ललिया (बलरामपुर)। क्षेत्र के कठौवा पतझी गांव में चल रहे नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ के पांचवे दिन रक्तबीज व महिषासुर के संहार की कथा का वर्णन किया गया। असुरों का संहार होते ही मां दुर्गा के जयकारे से पूरा पंडाल गूंज उठा।
विज्ञापन

अयोध्या धाम से आए पंडित जय प्रकाश तिवारी ने कथा सुनाई कि रक्तबीज और महिषासुर भगवान शिव की कठोर तपस्या करते हैं। इससे खुश होकर भगवान शिव महिषासुर को आशीर्वाद देते हैं कि कन्या के अलावा उसे कोई मार नहीं सकता है। वहीं रक्त की जितनी बूंदें पृथ्वी पर गिरेंगी उतने ही रक्तबीज तैयार होंगे। भगवान शिव का आशीर्वाद पाकर रक्तबीज और महिषासुर चारों तरफ अत्याचार करने लगते हैं। उनके अत्याचार से चारों तरफ हाहाकार मच जाता है। सभी देवता आदि शक्ति की आराधना करते हैं।
विज्ञापन

आदि शक्ति देवी प्रसन्न होकर काली का रूप धारण कर रक्तबीज दैत्य का संहार करती हैं। मां दुर्गा के रूप में महिषासुर का वध कर माता असुरों के अत्याचार का खात्मा करती हैं। दोनों असुरों का वध होने से देवता आकाश से फूलों की बारिश करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जय प्रकाश पासवान, ज्ञान चन्द्र तिवारी, छोटू तिवारी, अतुल तिवारी व हरी प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed