{"_id":"63c2f368a3e9173f5a0893df","slug":"army-veterans-day-celebrated-with-pomp-balrampur-news-lko6666170130-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: धूमधाम से मनाया आर्मी वेटरेंस डे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: धूमधाम से मनाया आर्मी वेटरेंस डे
विज्ञापन
बलरामपुर। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास विभाग की तरफ से शनिवार को आर्मी वेटरेंस डे धूमधाम के साथ मनाया गया। सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों ने अमर शहीद वीर विनय कायस्था की शौर्य गाथा याद करते हुए उन्हें नमन किया।
अवकाश प्राप्त मेजर जनरल संजय कुमार राव ने शनिवार को वीर विनय चौराहा स्थित अमर शहीद विनय कायस्था की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आर्मी वेटरेंस डे कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से प्रत्येक वर्ष 14 जनवरी को आर्मी वेटरेंस डे मनाया जाता है।
इसी क्रम में शनिवार को अमर शहीद वीर विनय की प्रतिमा के सामने अवकाश प्राप्त सैन्य अधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल शक्ति कुमार सिंह व आनरेरी कैप्टन रमेंद्र प्रताप सिंह आदि ने अमर शहीद वीर विनय कायस्था की शौर्य गाथा पर प्रकाश डालते हुए उन्हें नमन किया। इस अवसर पर तमाम सेवानिवृत्त सैनिक मौजूद रहे।