{"_id":"61d735e6c8f9131bc7163192","slug":"archit-in-singing-and-shatakshi-topped-in-dance-balrampur-news-lko6123324101","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायन में अर्चित व नृत्य में शताक्षी अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायन में अर्चित व नृत्य में शताक्षी अव्वल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय में संस्थापक सप्ताह समारोह के छठवें दिन बुधवार की शाम को सांस्कृतिक संध्या के कार्यक्रमों की धूम रही। गीत संगीत से विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का मन मोह लिया। सभी कार्यक्रमों में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव लेफ्टिनेंट कर्नल आरके मोहन्ता, संयुक्त सचिव बीके सिंह, प्राचार्य प्रोफेसर जेपी पांडेय, पूर्व प्राचार्य डॉ. प्रमिला तिवारी, पूर्व प्राचार्य डॉ. आरके सिंह व मुख्य नियंता डॉ. पीके सिंह ने दीप प्रज्जवलित व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। प्रबंध समिति सचिव ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
प्राचार्य ने विजयी प्रतिभागियों के नामों की घोषणा करते हुए कहा कि महाविद्यालय के विद्यार्थियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। कार्यक्रम निर्णायक मायाराम शर्मा, सुनील सोनी व अर्चना श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन के आधार पर एकल गायन में अर्चित शुक्ल को प्रथम, मोहम्मद लारेब को द्वितीय व शारिब खान को तृतीय स्थान के लिए चुना। छात्रा वर्ग से एकल नृत्य में शताक्षी पहले, रुचिता दूसरे व शिखा तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
छात्र वर्ग में आशुतोष गुप्ता व रोहित कश्यप ने प्रथम, सदरुजा जमा ने द्वितीय व निर्मल तिवारी ने तृतीय स्थान हासिल किया। युगल गायन में अर्चित व लारेब प्रथम, शारिब व अंशिका द्वितीय और विकास व करिश्मा तृतीय स्थान पर रहीं। समूह गायन में अर्चित शुक्ल ग्रुप को प्रथम, महिमा ग्रुप को द्वितीय व वैभव ग्रुप को तृतीय स्थान मिला। समूह नृत्य में आशुतोष ग्रुप ने प्रथम, कौशिकी ग्रुप ने द्वितीय व सैफ ग्रुप ने तृतीय स्थान हासिल किया।
सांस्कृतिक निदेशक डॉ. अनामिका सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम संचालन सह सांस्कृतिक निदेशक लेफ्टिनेंट डॉ. देवेन्द्र चौहान ने किया। डॉ. जितेन्द्र भट्ट ने टेबुलेटर की भूमिका निभाई। इस अवसर पर डॉ. अरविन्द द्विवेदी, डॉ. नीरजा शुक्ला, डॉ. वीणा सिंह, डॉ. राघवेंद्र सिंह, डॉ. एसपी मिश्र, डॉ. रेखा विश्वकर्मा, डॉ. तबस्सुम फरखी, डॉ. तारिक कबीर, डॉ. आशीष लाल, डॉ. आलोक शुक्ल, डॉ. दिनेश मौर्य, डॉ. आजाद, डॉ. अजहरुद्दीन, डॉ. शिव महेंद्र, डॉ. राम रहीश, डॉ. केके सिंह व डॉ. एसके त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।