फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Arbitrariness: E rickshaw drivers not following traffic rules

मनमानी: यातायात नियमों को नहीं मान रहे ई रिक्शा चालक

Fri, 26 Apr 2024 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 26 Apr 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Arbitrariness: E rickshaw drivers not following traffic rules
बलरामपुर। शहर में ई रिक्शा चालकों ने यातायात व्यवस्था बिगाड़ दी है। नगर के प्रमुख मार्ग व चौराहों पर बेतरकीब खड़े ई रिक्शा जाम की समस्या बढ़ा रहे हैं। जिलेभर में संचालित अधिकांश ई रिक्शा बिना रजिस्ट्रेशन व नंबर प्लेट के सड़काें पर फर्राटा भर रहे हैं। इससे शहरवासियों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन


जिले की सड़कों पर यातायात नियम तोड़ने के मामले में ई रिक्शा चालक बाज नहीं आ रहे हैं। शहर की सड़कों पर ई रिक्शों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शहर में संचालित अधिकांश ई रिक्शों पर नंबर प्लेट भी गायब हैं। ई रिक्शा चालक सवारी बैठाने के साथ ही ओवरलोड कर सामानों को ढो रहे हैं। इससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। परिवहन विभाग के अनुसार जिले में करीब 3500 ई रिक्शा का पंजीकरण है, लेकिन बलरामपुर शहर में ही पांच हजार से अधिक ई रिक्शा का संचालन हो रहा है। एआरटीओ अरविंद यादव ने बताया कि बिना पंजीकरण व नंबर प्लेट के ई रिक्शा का चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed