फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Apply for a loan of Rs 10 lakh

Balrampur News: 10 लाख रुपये ऋण के लिए करें आवेदन

Sat, 02 Sep 2023 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 02 Sep 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Apply for a loan of Rs 10 lakh
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के तहत युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए ऋण मुहैया कराया जाएगा। रोजगार शुरू करने के लिए 10 लाख रुपये तक का ऋण मुहैया कराया जाएगा। जिसके लिए युवा ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


जिला ग्रामोद्योग अधिकारी राजीव कुमार सक्सेना ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़कर स्वावलंबी बनाने के लिए मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना संचालित है। इस योजना के तहत युवाओं को खुद का रोजगार शुरू करने के लिए विभाग की तरफ से ऋण दिया जाता है। उन्होंने बताया कि ऋण के लिए सामान्य वर्ग के पुरुष लाभार्थियों को चार प्रतिशत ब्याज देना होगा। जबकि आरक्षित वर्ग के लाभार्थी, अल्पसंख्यक व किसी भी वर्ग की महिलाओं को ऋण की धनराशि पर कोई ब्याज देय नहीं होगा।
विज्ञापन

स्वरोजगार शुरू करने के लिए युवाओं को व्यवहारिक प्रशिक्षण भी मुफ्त दिया जाता है। योजना के तहत ऋण लेने के लिए इच्छुक व्यक्ति ई-पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के बाद आवेदन पत्र प्रति, आवेदक का फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड, शैक्षिक योग्यता, तकनीकी योग्यता प्रमाण पत्र, जाति व निवास प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर की नकल व राशन कार्ड की छाया प्रति के कार्यालय में जमा करना अनिवार्य है। इस संबंध में जिला ग्रामोद्योग कार्यालय अथवा मोबाइल नंबर 9580503170 व 9598782988 पर विस्तृत जानकारी ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed