{"_id":"5e9875108ebc3e6fd500a2d0","slug":"appeal-to-voluntary-organizations-to-come-forward-to-help-the-needy-balrampur-news-lko517914374","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयंसेवी संस्थाओं से जरुरतमंदों की मदद में आगे आने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयंसेवी संस्थाओं से जरुरतमंदों की मदद में आगे आने की अपील
विज्ञापन
बलरामपुर। सीडीओ अमनदीप डुली ने गुरुवार को विकास भवन सभागार में अफसरों व संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक को संबोधित करते हुए सीडीओ ने सभी स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से जरूरतमंदों की मदद में आगे आने की अपील की। कम्युनिटी किचन के माध्यम से लॉकडाउन के दौरान गरीबों व जरूरतमंदों को भोजन आदि उपलब्ध कराने की कवायद की जा रही है।
बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि स्वयंसेवी संगठनों की तरफ कम्युनिटी किचन के माध्यम से लोगों को भोजन आदि उपलब्ध कराने की अपेक्षा प्रशासन की तरफ से स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से की गई है। लॉकडाउन के चलते स्कूल, कालेज बंद है। इस दौरान छात्र छात्राओं की पढ़ाई में रुकावट न हो इसके लिए ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई की जाए इसमें भी स्वयंसेवी संस्थाओं से मदद ली जा सकती है।
स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी स्वयं सेवी संस्थाएं व सिविल सोसाइटी अपना हाथ आगे बढ़ा सकती है। निजी चिकित्सकों की तरफ से टेली मेडिसिन के माध्यम से लोगों को निशुल्क चिकित्सकीय सलाह दी जा सकती है। कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए सबसे महत्वपूर्ण है कि जन जागरूकता स्वयंसेवी संगठनों व सिविल सोसाइटी से मदद लेकर ऑनलाइन अभियान चलाया जाए।
विज्ञापन
ग्रामीण इलाकों में लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग व फेस मॉस्क के प्रयोग के लिए भी निजी संस्थाओं की मदद ली जा सकती है। एनसीसी कैडेटस, स्काउट-गाइड, भूतपूर्व सैनिक व रेडक्रॉस आदि संस्थाओं की मदद ली जा रही है।
एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल ने स्वयंसेवी संगठनों एवं सिविल सोसाइटी की तरफ से लॉकडाउन के दौरान समाजसेवा में बढ़ चढकर हिस्सा लिया जा रहा है। बैठक में अपर एसडीएम अलंकार अग्निहात्री, आपदा सलाहकार सचिन मदान, आपदा बाबू रवि शुक्ल व स्वयंसेवी संगठन के अध्यक्ष और सचिव मौजूद रहे।