{"_id":"609ab8518ebc3edca21d1c60","slug":"appeal-to-people-stay-home-stay-safe-balrampur-news-lko577734532","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों से घरों में सुरक्षित रहने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों से घरों में सुरक्षित रहने की अपील
विज्ञापन
बलरामपुर। कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण से बचने के लिए लोग बेवजह घरों से बाहर न निकले। कोरोना संक्रमण के कड़ी को तोड़ने के लिए सभी को सतर्कता बरतने की जरूरत है। यह बातें डीएम व एसपी ने मंगलवार को कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण कर जिले के लोगों को सुझाव देते हुए कही।
डीएम श्रुति व एसपी हेमंत कुटियाल ने नगर क्षेत्र के साथ तुलसीपुर ब्लॉक के ग्राम कल्यानपुर व कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण कर लोगों से घरों में सुरक्षित रहने की अपील की है। नगर क्षेत्र में लॉकडाउन कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक नगर कोतवाली को लॉकडाउन का अनुपालन कराने का निर्देश दिया है।
बेवजह घरों से बाहर घूमने वालों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी है। निरीक्षण के दौरान कंटेनमेंट जोन तुलसीपुर के कल्यानपुर में डीएम व एसपी ने सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कराई और मौके पर मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों को कोरोना प्रोटोकाल का पालन कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल व एएसपी अरविंद मिश्र सहित कई जिला स्तरीय अधिकारी व स्वास्थ्य विभाग के लोग मौजूद रहे।