{"_id":"6414aabc184a3c391f04f5e5","slug":"appeal-to-maintain-brotherhood-in-ramadan-balrampur-news-c-13-1-133834-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: रमजान में भाईचारा बनाए रखने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: रमजान में भाईचारा बनाए रखने की अपील
विज्ञापन
बलरामपुर। रमजान व ईद को देखते हुए शुक्रवार को निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष के आवास पर मस्जिदों के इमाम व मोअज्जिम के साथ संभ्रांत लोगों की बैठक आयोजित हुई। इसमें रमजान में शांति-व्यवस्था व आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।
बैठक में शहर मुफ्ती मौलाना मसीह अहमद कादरी ने रमजान के मुबारक माह में मुस्लिम समाज के लोगों से रोजा रखने के साथ ही नमाज की पाबंदी करने तथा आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। मौलाना सैय्यद अहमद रजा ने कहा कि रमजान इबादत का महीना है। इसमें शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए एकता और भाईचारा बनाए रखें।
मौलाना मोहम्मद उमर ने कहा कि समाज हित में मुस्लिम समाज हमेशा बढ़-चढ़कर कार्य करता है। इस मुबारक माह में भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए मुस्लिम समाज का हर व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुसार तत्पर रहेेगा। बैठक को हाफिज अनवार अहमद, हाफिज शब्बू आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
शाबान अली ने अतिथियों को माला व साफा पहनाकर सम्मानित किया। इसके साथ ही कारी फरियाद हुसैन की किताब अनवारूल कीरात का सभी को वितरण किया। इस अवसर पर मौलाना अब्दुल वहाब खां, मौलाना फैयाज अहमद मिस्बाही, मौलाना शराफतउल्लाह, मौलाना मोहम्मद हसन, कारी नईम, मुफ्ती अनवार अहमद बरकाती, हाजी पप्पू, अबू लैस, डॉ. इकबाल अहमद, डॉ. अब्दुल कय्यूम, डॉ. तारिख अफजल सिद्दीकी, मौलाना जुबैर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।