फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Answer sought from 10 technical assistants on negligence

Balrampur News: लापरवाही पर 10 तकनीकी सहायकों से जवाब तलब

Wed, 27 Nov 2024 08:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 08:11 PM IST
विज्ञापन
Answer sought from 10 technical assistants on negligence
बलरामपुर। लापरवाही पर 10 तकनीकी सहायकों से जवाब तलब किया गया है। तीन दिन में संतोषजनक जवाब न देने पर संविदा समाप्त करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

डीसी मनरेगा कमलेश कुमार सोनी ने बताया कि एक अप्रैल से 12 नवंबर तक गांवों में तैनात तकनीकी सहायकों के कार्यों की समीक्षा की गई। 23 ग्राम पंचायतों में लक्ष्य के सापेक्ष मानव दिवस सृजन की प्रगति खराब पाई गई, जिस पर 10 तकनीकी सहायकों से जवाब तलब किया गया है। सदर ब्लॉक में शैलेश कुमार मिश्र व अजीत पाल यादव, हरैया सतघरवा में राजित कुमार, तुलसीपुर में उपेंद्र चौहान, पचपेड़वा में धमेंद्र प्रताप पांडेय, गैसड़ी में तिलकराम, उतरौला में एजाज अहमद, गैड़ास बुजुर्ग में अरुण कुमार, रेहरा बाजार में योगेश चंद्र शर्मा एवं श्रीदत्तगंज में सुगेर अहमद को नोटिस जारी किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed