फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Another woman corona infected

Balrampur News: एक और महिला कोरोना संक्रमित

Sun, 23 Apr 2023 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 23 Apr 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Another woman corona infected
बलरामपुर। कोरोना संक्रमण पांव पसारता जा रहा है। तुलसीपार्क मोहल्ले में एक महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। उसके परिवार का एक सदस्य पहले भी संक्रमित मिल चुका है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित महिला को होम क्वारंटीन करते हुए पड़ोसियों की सैंपलिंग शुरू करा दी है। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 19 हो गई है।
विज्ञापन



नगर के तुलसीपार्क मोहल्ले में रहने वाला एक व्यक्ति बृहस्पतिवार को कोविड पॉजिटिव मिला था। मरीज को होम क्वारंटीन कर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसके परिजनों व आसपास रहने वाले 48 लोगों की सैंपलिंग कराई थी। इस जांच में परिवार की एक महिला भी संक्रमित मिली है।
विज्ञापन



रविवार को महामारी विशेषज्ञ डॉ. श्यामजी श्रीवास्तव ने बताया कि तुलसीपार्क में एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। उन्होंने बताया कि कोविड संक्रमण से बचने के लिए लोगों को अस्पताल व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क लगाने तथा कोविड नियमों का पालन करने की सलाह दी जा रही है। किसी भी व्यक्ति को सर्दी, जुकाम, बुखार व सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण हों तो तुरंत कोविड जांच करानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed