{"_id":"65131b44f3e19f55ae0cc4f8","slug":"animal-farmers-will-get-encouragement-from-nand-baba-milk-mission-balrampur-news-c-99-slko1018-3102-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: नंद बाबा दुग्ध मिशन से पशुपालकों को मिलेगा प्रोत्साहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: नंद बाबा दुग्ध मिशन से पशुपालकों को मिलेगा प्रोत्साहन
Tue, 26 Sep 2023 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 26 Sep 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। स्वदेशी गायों की नस्ल सुधारने व दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए जिले में नंद बाबा दुग्ध मिशन योजना को लागू किया गया है। जिलाधिकारी अरविंद सिंह की अध्यक्षता में मिशन के क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण के लिए गठित अधिशासी कमेटी की हुई एक बैठक में बताया गया कि इसका उद्देश्य जिले में उच्च गुणवत्ता एवं उत्पादकता वाली स्वदेशी नस्ल की गायों के पालने की प्रवृत्ति को प्रोत्साहित करने के साथ ही गायों की नस्ल में सुधार लाना व दुग्ध उत्पादकता में वृद्धि कर पशुपालकों की आय में वृद्धि करना है।
बैठक में मौजूद उप दुग्धशाला विकास अधिकारी ने योजना के उद्देश्य स्वरूप, प्रोत्साहन, आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बताया कि यह योजना स्वदेशी नस्ल की गाय यथा गिर, साहीवाल, हरियाणा, गंगातीरी एवं थारपारकर प्रजातियों पर भी लागू होगी। योजना के तहत प्रगतिशील पशुपालकों को प्रोत्साहित करने हेतु चयनित कर 10 से 15 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी। इसके लिए पशुपालक किसान 17 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। प्रगतिशील पशुपालक का अधिकतम दो गायों के लिए केवल एक बार ही इस योजना का लाभ देय होगा। इसके लिए सभी विकास खंडों में एक-एक समिति गठित की जायेगी।