फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Angered by the murder, the mob started a bulldozer on the house of the main accused

भाजपा नेता की हत्या से आक्रोशित लोगों ने मुख्य आरोपी के आशियाने पर चलाया बुल्डोजर

Wed, 20 Oct 2021 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Angered by the murder, the mob started a bulldozer on the house of the main accused
बलरामपुर में भाजपा नेता की हत्या के बाद महंत भट्ठे पर आक्रोशित लोगों ने गिराया आशियाना। - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। भाजपा नेता कृष्ण प्रकाश शुक्ला की हत्या से भड़के जन आक्रोश के बाद नाराज भीड़ ने मंगलवार देर रात मुख्य आरोपी के भट्ठे पर बने आशियाना को बुलडोजर व जेसीबी चलाकर ढहा दिया।
विज्ञापन

स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम बल्दीडीह निवासी स्थानीय भाजपा नेता शुक्ला की हत्या से उपजे जन आक्रोश को देख हरकत में आई पुलिस ने बुधवार को हत्या की साजिश में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। इसके साथ ही हत्याकांड में शामिल पांच मुख्य आरोपियों की तलाश के लिए भी अलग अलग टीमें गठित कर ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

बीते सोमवार को हरैया थाना क्षेत्र के बल्दीडीह गांव निवासी भाजपा के सेक्टर संयोजक कृष्ण प्रकाश शुक्ला उर्फ पप्पू की आपसी रंजिश के चलते ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। हत्या से नाराज लोगों ने घंटो चक्काजाम कर प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के आश्वासन पर ही लोगों का गुस्सा कुछ शांत हुआ था। मंगलवार को दिन में पोस्टमार्टम के बाद मृतक का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। इस दौरान परिजनों के साथ-साथ लोगों में भारी आक्रोश दिख रहा था। इसने रात ढलते ही विस्फोटक स्वरूप ले लिया।
इसके चलते ही एकत्रित भीड़ ने मंगलवार देर रात मुख्य आरोपी राजेश उर्फ राकेश कुमार यादव महंत के भट्ठे पर बने आशियाना को बुलडोजर व जेसीबी चलाकर तोड़ डाला। इस संबध में हरैया थानाध्यक्ष जयदीप दूबे ने बताया कि आरोपी का मकान पुलिस ने नहीं बल्कि हत्या से आक्रोशित क्षेत्रीय लोगों की भीड़ ने गिराया है।
इस मामले में भाजपा नेता के भतीजे की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। छानबीन के दौरान पता चला कि इस हत्या के पीछे मुख्य आरोपी राजेश कुमार यादव महंत के पिता बच्चाराम निवासी ग्राम कठकुइंया तथा उनके सहयोगी पिपरहवा चौराहा निवासी रामनिवास यादव ने मुख्य रूप से साजिश रची थी।
आम लोगों के आक्रोश के बाद चेती पुलिस ने आनन फानन में बुधवार को को दोनों ही साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके साथ ही अन्य आरोपियों की धरपकड़ को भी पुलिस की छह टीमें गठित कर लगातार दबिश दी जा रही हैं। जानकारों की माने तो पुलिस ने इनमें से चार आरोपियों को पकड़ भी लिया है लेकिन फिलहाल इसका खुलासा करने से बच रही है।
भाजपा नेता की हत्या के बाद बल्दीडीह गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग भयभीत हैं। दिन दहाड़े कृष्ण प्रकाश शुक्ला की हुई निर्मम हत्या के बाद गांव की महिलाएं व बच्चे भी घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं। कई अभिभावकों ने तो अपने बच्चों को स्कूल भेजना भी बंद कर दिया है।

भाजपा नेता कृष्ण प्रकाश शुक्ला की हत्या में लापरवाही बरतने वाले आरक्षी संजय पांडेय तथा उपेन्द्र सिंह को एसपी हेमंत कुटियाल ने लाइन हाजिर कर दिया है। यह कार्रवाई पीड़ित परिवार की शिकायत पर की गई है। पीड़ित परिवार का कहना है कि इन दोनों सिपाहियों ने बार-बार शिकायत के बावजूद भी हमले की आशंका को पूरी तरह अनसुना कर दिया। मृतक ने इन दोनों सिपाहियों से खुद की हत्या किए जाने की आशंका जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed