फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Anger among princes due to lack of action on Panchayat Secretary

ग्राम पंचायत सचिव पर कार्रवाई न होने से प्रधानों में आक्रोश

Thu, 26 Aug 2021 10:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Anger among princes due to lack of action on Panchayat Secretary
बलरामपुर। ग्राम पंचायत सचिव पर कार्रवाई न होने से प्रधानों में आक्रोश है। ग्राम प्रधानों ने ग्राम पंचायत सचिव पर 5.47 लाख रुपये के गबन का आरोप लगाकर मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की थी। कार्रवाई में देरी होने से आक्रोशित प्रधानों ने डीएम को पत्र भेजकर मामले की जांच कराने और दोषी ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

तुलसीपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत दुदुरा के प्रधान सबूरे, बरदहवा की प्रधान ननकनी, बदलपुर की प्रधान शीला देवी और पचपकड़ी की प्रधान हुस्न आरा ने गुरुवार को डीएम को भेजे गए शिकायती पत्र में कहा है कि चारों ग्राम पंचायतों में सचिव प्रमोद कुमार सिंह ने पंचायत चुनाव 2021-22 के बाद शपथ ग्रहण से एक-दो दिन पहले ही स्वच्छता मद से 5.47 लाख की धनराशि निकाल कर हड़प ली थी।
विज्ञापन

स्वच्छता मद से निकाली गई धनराशि से वेंडर के नाम पर ग्राम पंचायत बदलपुर में 1.52 लाख, बरदहवा में 95 हजार, दुदुरा में 1.80 लाख और पचपकड़ी में 1.20 लाख धनराशि का भुगतान सचिव ने बिना कार्य के कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानों ने आरोप लगाया कि इससे पहले भी सचिव रेहरा बाजार ब्लॉक में रहते हुए ग्राम पंचायत अलाउद्दीनपुर में लाखों की हेराफेरी की थी। छह अगस्त को सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था कि 10 अगस्त तक सभी अभिलेख उपलब्ध करा दें।

बीडीओ संजय श्रीवास्तव ने बताया कि जिला स्तर से ग्राम पंचायत सचिव को पत्र जारी किया गया है जिसमें उन्हें अंतिम अवसर दिया गया है कि पत्र प्राप्ति के तीन दिन के अंदर सभी अभिलेख उपलब्ध करा दें। रजिस्ट्री से मिले छुट्टी पत्र को बीडीओ ने नहीं माना है और बीडीओ ने ग्राम पंचायत सचिव को उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed