{"_id":"6b0719f3ea8e743ea4065573","slug":"an-opportunity-for-18-year-olds-to-become-voters-balrampur-news-c-99-1-slko1019-158335-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 18 साल के युवाओं को मतदाता बनने का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 18 साल के युवाओं को मतदाता बनने का मौका
Wed, 25 Nov 2026 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 25 Nov 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने या किसी तरह की गलती ठीक कराने के लिए 16 दिसंबर तक आवेदन किया जा सकता है। बुधवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप केला ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता बनने से वंचित नहीं रहना चाहिए। विशेष रूप से उन युवाओं के नाम सूची में शामिल कराने पर जोर दिया जाए, जो एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं। इसके अलावा महिलाओं के नाम भी मतदाता सूची में शामिल कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से प्रत्येक बूथ पर अपना बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त करने की अपील की, ताकि मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में सहयोग मिल सके। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 17 नवंबर को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया जा चुका है। 16 दिसंबर तक नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए आवेदन व आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। इनका निस्तारण 28 दिसंबर तक किया जाएगा। इसके बाद चार जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची जारी होगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में नया नाम शामिल कराने के लिए फॉर्म-6, नाम हटवाने के लिए फॉर्म-7 और नाम व पते में संशोधन के लिए फॉर्म-8 भरना होगा। आवेदन संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के पास जमा किया जा सकता है। इसके अलावा निर्वाचन आयोग की वेबसाइट voters.eci.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध है। बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।