{"_id":"6a1c6dd8861548ce280b8435","slug":"an-initiative-to-give-life-to-trees-with-every-drop-balrampur-news-c-99-1-slko1019-149222-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: एक-एक बूंद से पेड़ों को जीवन देने की पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: एक-एक बूंद से पेड़ों को जीवन देने की पहल
Sun, 31 May 2026 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 31 May 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
फोटो-1-बलरामपुर के डीपीआरसी में पौधे के लिए बोतल लगाते वरिष्ठ फैकल्टी हरकीरत सिंह ।-संवाद
बलरामपुर। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच पेड़ों को बचाने के लिए डीपीआरसी के वरिष्ठ फैकल्टी व राष्ट्रीय युवा सम्मान से पुरस्कृत हरकीरत सिंह ने अनोखी पहल शुरू की है। उन्होंने सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर लगे पौधों व वृक्षों में पानी की बोतलें लगाकर एक-एक बूंद के माध्यम से उन्हें पानी पहुंचाने का अभियान शुरू किया है।
हरकीरत सिंह ने बताया कि गर्मी के मौसम में पानी की कमी के कारण बड़ी संख्या में पौधे सूख जाते हैं। इसे देखते हुए उन्होंने प्लास्टिक की खाली बोतलों का उपयोग कर ड्रिप सिंचाई जैसी व्यवस्था विकसित की है। बोतल में छोटे-छोटे छेद कर उसे पौधों के पास लगाया जाता है, जिससे पानी धीरे-धीरे बूंदों के रूप में निकलकर जड़ों तक पहुंचता रहता है। इससे कम पानी में लंबे समय तक पौधों को नमी मिलती रहती है और उनके जीवित रहने की संभावना बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, इसके लिए आम लोगों की सहभागिता भी जरूरी है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने आसपास लगे पौधों की देखभाल करे और ऐसे सरल उपाय अपनाए तो हरियाली को सुरक्षित रखा जा सकता है। उन्होंने लोगों से पौधारोपण के साथ पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लेने की अपील की। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर योगेश तिवारी, दिवाकर, बालकृष्ण शुक्ला, बृजभूषण यादव, मीरा देवी, हीना रायनी देवेंद्र पांडेय, विद्यावासिनी, हरमनजी सिंह व विनीता सागर आदि मौजूद रहे।