फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Alpha Hospital Seal found running without registration

Balrampur News: बिना रजिस्ट्रेशन चलता मिला अल्फा हास्पिटल सील

Tue, 05 Mar 2024 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 05 Mar 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Alpha Hospital Seal found running without registration
बलरामपुर। जिलाधिकारी के निर्देश पर अवैध ढंग से संचालित निजी अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने जांच अभियान चलाया। इस दौरान अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसके श्रीवास्तव ने टीम के साथ सोमवार को उतरौला क्षेत्र के निजी अस्पतालों की जांच की। जांच में अल्फा हास्पिटल बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित होता मिलने पर टीम ने उसे सील कर, संचालन पर रोक लगा दी। टीम ने अस्पताल संचालक से अभिलेखों सहित लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

0सोमवार को एसीएमओ डॉ. संतोष श्रीवास्तव के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उतरौला तहसील क्षेत्र के कई निजी अस्पतालों में में पहुंच कर उनके पंजीयन अभिलेखों की जांच-पड़ताल की। जांच में अल्फा हास्पिटल बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित मिला। भर्ती मिले मरीजों ने बताया कि यहां प्रसव के साथ ऑपरेशन भी होते हैं। साथ ही बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर भी संचालित किया जाता है। मांगने पर मौजूद स्टॉफ अस्पताल से जुड़े चिकित्सकों के साथ ही पंजीयन संबंधी कोई अभिलेख प्रस्तुत नही कर सका।
विज्ञापन

अस्पताल का अवैध संचालन पाए जाने पर टीम ने मौके पर ही संचालन पर प्रतिबंध लगाते हुए अस्पताल को सील कर दिया। एसीएमओ ने बताया कि संचालन की तरफ से संतोषजनक जवाब न मिलने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed