{"_id":"654e77ff925f3a5f1e0ab579","slug":"all-happiness-is-yours-why-should-you-be-afraid-of-your-protector-balrampur-news-c-100-1-slko1028-7481-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सब सुख लहै तुम्हारी सरना, तुम रक्षक काहू को डरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सब सुख लहै तुम्हारी सरना, तुम रक्षक काहू को डरना
Sat, 11 Nov 2023 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 11 Nov 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। महावीर हनुमान जयंती 11 नवंबर शनिवार को मनाई जाएगी। इस दौरान जिले में स्थित दोनों हनुमानगढ़ी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा अर्चना को जुटेंगे। इस दौरान शहर में कई जगह भंडारों का आयोजन कर प्रसाद का वितरण भी किया जाएगा।
आचार्य अनूप पाठक ने बताया कि वायु पुराण के अनुसार हनुमान जयंती कार्तिक कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को स्वाति नक्षत्र मेष लग्न में मनाई जाती है। शुक्रवार की शाम को चार बजे के बाद मेष लग्न में हनुमान जयंती मनाना शुभ है। इस दिन भगवान हनुमान जी का दर्शन करना, सिंदूर, चमेली का तेल चढ़ाना, बेसन के लड्डू का भोग लगाना बहुत शुभ माना जाता है। इससे कुंडली में मंगल व राहु दोष से शांति मिलती है। इस अवसर पर मालवीयनगर स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर व स्टेशन रोड स्थित नई हनुमानगढ़ी मंदिर में विशेष तौर पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। मालवीयनगर हनुमानगढ़ी मंदिर के प्रबंधक पं. नरेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि शनिवार को भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
करनैलगंज में भी करीब एक दर्जन मंदिरों में हवन, पूजन समारोह एवं भंडारे का आयोजन किया गया है। नगर के बाबा हरिदास राम जानकी मंदिर, कैलाश बाग बालाजी मंदिर, बालाजी मंदिर ठठराही बाजार, राम जानकी मंदिर सरयू घाट, हनुमान मंदिर कटरा घाट सहित कई मंदिरों में पूजन अनुष्ठान के साथ-साथ भंडारे का आयोजन भी होगा।