फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Ajay of Balrampur became food safety officer

बलरामपुर के अजय बने फूड सेफ्टी ऑफिसर

Fri, 11 Sep 2020 09:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Ajay of Balrampur became food safety officer
अजय कुमार - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। स्थानीय नगर के मोहल्ला बलुहा निवासी अजय कुमार ने यूपीपीसीएस 2018 की परीक्षा में चयनित होकर जिले का मान बढ़ाया है। इनका चयन खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पद पर हुआ है। वर्तमान समय में अजय झारखंड स्टेट के लाकेहार जिले में कोऑपरेटिव के पद पर तैनात है।
विज्ञापन

मोहल्ला बलुहा निवासी अजय के पिता वीरेंद्र बहादुर श्रीवास्तव रिटायर्ड नायब तहसीलदार है। स्थानीय एमएलके पीजी कॉलेज से वर्ष 1998 में एमएससी रसायन शास्त्र की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद अग्रिम शिक्षा के लिए लखनऊ चले गए। वर्ष 2012 में झारखंड स्टेट की पीसीएस परीक्षा पास कर अजय जिला सहकारिता अधिकारी बने।
विज्ञापन

अजय लगातार यूपीपीसीएस में प्रयास करते रहे। वर्तमान समय में उन्होंने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की लिखित तथा मौखिक परीक्षा पास कर खाद्य सुरक्षा अधिकारी का पद प्राप्त किया है। अजय इस सफलता से काफी खुश है। उन्होंने सफलता का श्रेय माता-पिता के साथ-साथ एमएलके पीजी कालेज के प्राचार्य डॉ. आरके सिंह, प्रोफेसर डॉ. आरके पांडेय, डॉ. केके सिंह, डॉ. डीके चौहान व डॉ. राजीव रंजन को दिया है। इन लोगों ने अजय की सफलता पर उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed