फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   After worshipping Mother India, we resolved to protect nature

Balrampur News: भारत माता की पूजा कर लिया प्रकृति के संरक्षण का संकल्प

Tue, 25 Mar 2025 10:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 25 Mar 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
After worshipping Mother India, we resolved to protect nature
ललिया (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के कपौव्वा गांव में प्रधान प्रतिनिधि रेवती रमण तिवारी के आवास पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा भारत माता पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संघ के स्वयंसेवकों और ग्रामीणों ने भारत माता की पूजा-अर्चना करते हुए प्रकृति के संरक्षण का संकल्प लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अवध प्रांत के समग्र ग्राम विकास समन्वय मंत्री ओमप्रकाश पाण्डेय ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि भारत माता पूजन कार्यक्रम हरैया सतघरवा ब्लॉक के प्रत्येक न्याय पंचायत और ग्राम पंचायतों में आयोजित किया जाएगा। शिवपुरा खंड के संयोजक गोविंद पाठक ने भारत माता पूजन के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि इस पवित्र भूमि में हमारा पालन-पोषण हुआ है, और हमारा धर्म हमें मातृभूमि का सम्मान करने और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करने की शिक्षा देता है। विभाग संयोजक उमाकांत तिवारी ने कहा कि इस पूजन का उद्देश्य लोगों को देशभक्ति की भावना से जोड़ना और सनातन धर्म तथा समाज को संगठित करना है।
विज्ञापन

जिला कृषक प्रमुख संचित राम तिवारी ने कहा कि भारत माता का पूजन दरअसल भूमि, जल, जंगल, और जीव-जंतुओं के संरक्षण का संकल्प है। कार्यक्रम का संचालन गोविंद प्रसाद पाठक ने किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष बुद्धिसागर अवस्थी, रेवती रमण तिवारी, लक्ष्मीनारायण अवस्थी, विशाल त्रिवेदी, दुर्गा प्रसाद द्विवेदी, अतुल कुमार मिश्र, बब्बन और रवि पाठक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed