{"_id":"6567801f370e6b6e7209ce4a","slug":"after-winter-vacation-semester-examination-in-degree-college-balrampur-news-c-99-1-slko1019-4856-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: डिग्री कॉलेज में शीतकालीन अवकाश सेमेस्टर परीक्षा के बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: डिग्री कॉलेज में शीतकालीन अवकाश सेमेस्टर परीक्षा के बाद
Wed, 29 Nov 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 29 Nov 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। डिग्री कॉलेज में होने वाला शीतकालीन अवकाश अब दिसंबर के बजाए जनवरी माह में होगा। इससे पूर्व पांच दिसंबर से आठ जनवरी तक सेमेस्टर की परीक्षाएं आयोजित कराई जाएगी। इसके बाद शीतकालीन अवकाश की घोषणा होगी।
महाविद्यालय के बीए, बीएससी व बीकॉम की प्रथम व तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं पांच दिसंबर से 27 दिसंबर तक संचालित होंगी जबकि बीए, बीएससी व बीकाॅम की पंचम सेमेस्टर की परीक्षा पांच दिसंबर से आठ जनवरी तक होंगी। प्रथम, तृतीय सेमेस्टर की बीबीए, बीसीए रेगुलर, बैकपेपर, इंपरूवमेंट, रिपेयर और पंचम सेमेस्टर का रेगुलर की परीक्षाएं होंगी। यह परीक्षाएं पांच दिसंबर से 23 दिसंबर तक होंगी।
तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा सात दिसंबर से 24 दिसंबर तक होंगी। पंचम सेमेस्टर की परीक्षा आठ दिसंबर से 31 दिसंबर तक होंगी। प्रथम सेमेस्टर मेजर की परीक्षा पांच दिसंबर से 23 दिसंबर तक होंगी। एमएलके महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने बताया कि शीतकालीन अवकाश के लिए फिलहाल अभी कोई तिथि निर्धारित नहीं हुई है। इसकी तिथियों का निर्धारण परीक्षा संपन्न होने के बाद होगा।