फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   After two decades, Rizwan joined the SP with his daughter

करीब दो दशक बाद रिजवान ने बेटी समेत थामा सपा का दामन

Fri, 01 Oct 2021 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
After two decades, Rizwan joined the SP with his daughter
लखनऊ में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ सपा में शामिल होते हुए पूर्व सांसद रिजवान जहीर, बेटी जेबा र? - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। तीन दशकों से जिले की सक्रिय राजनीति करने तथा अपना अलग राजनीतिक रसूख रखने वाले पूर्व सांसद रिजवान जहीर ने बेटी जेबा के साथ दो दशक बाद फिर से सपा का दामन थाम लिया है। लखनऊ में पूर्व सांसद ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व अन्य नेताओं की उपस्थिति में सपा की सदस्यता ली है।
विज्ञापन

तुलसीपुर नगर निवासी पूर्व सांसद रिजवान जहीर वर्ष 1989 में तुलसीपुर निर्दलीय विधायक चुने गए तो फिर उन्हें वापस मुड़कर नहीं देखा। 1993 में वह मुलायम सिंह के साथ सपा में आए और तुलसीपुर से विधायक बने। 1996 में वह फिर से यहीं से बसपा विधायक बने।
विज्ञापन

1998 में वह फिर सपा में आए और बलरामपुर से सांसद निर्वाचित हुए। 1999 में फिर वह सपा से सांसद बने। वर्ष 2005 व 2010 में उनकी पत्नी हुमा रिजवान जहीर बसपा के समर्थन से दो बार जिला पंचायत अध्यक्ष बनी। वर्ष 2016 में पूर्व सांसद ने कांग्रेस पार्टी का दाम थामा और अपनी राजनीतिक विरासत बेटी जेबा रिजवान को सौंपते हुए उसे वर्ष 2017 में तुलसीपुर विधान सभा से कांग्रेस प्रत्याशी बनाकर चुनाव लड़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेबा इस चुनाव में रनर रहीं। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में पूर्व सांसद ने फिर से बसपा का दामन थामा और वर्तमान सांसद राम शिरोमणि वर्मा का समर्थन कर उन्हें श्रावस्ती का सांसद बनवाया। बेटी जेबा रिजवान पिछले पांच सालों से तुलसीपुर विधान सभा में सक्रिय विपक्ष की भूमिका निभा रही है।
उन्होंने जनविरोधी नीतियों एवं भाजपा के कुशासन के खिलाफ जमकर आवाज बुलंद किया। बातचीत के दौरान पूर्व सांसद ने बताया कि उन्होंने हमेशा अपनी शर्तों पर साफ सुथरी राजनीति की है।

सपा के प्रति उनका पूर्ण समर्पण रहेगा। पार्टी के शीघ्र नेतृत्व के निर्देशन में संगठन को हर स्तर पर मजबूत किया जाएगा। उनके पार्टी में शामिल होने से सपा जिलाध्यक्ष परशुराम वर्मा सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत करते हुए बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed