{"_id":"68e55d3cef4ea258eb022de1","slug":"advocates-expressed-displeasure-over-the-neglect-of-their-demands-balrampur-news-c-99-1-brp1008-134734-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: मांगों की अनदेखी पर अधिवक्ताओं ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: मांगों की अनदेखी पर अधिवक्ताओं ने जताई नाराजगी
Wed, 08 Oct 2025 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 08 Oct 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। नवीन दीवानी न्यायालय परिसर में अधिवक्ता चैंबर, वाहन पार्किंग व लाइब्रेरी की सुविधा मुहैया कराने की मांग को लेकर आक्रोशित वकीलों ने नाराजगी जताई है। चेतावनी दी कि यदि अधिवक्ताओं की न्यायोचित मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन को तेज किया जाएगा।
जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष अजय बहादुर सिंह व महामंत्री कृष्ण गोपाल श्रीवास्तव, कलेक्ट्रेट बार संघ अध्यक्ष रमेश चंद्र त्रिपाठी व महामंत्री कमलेश्वर सिंह, युवा बार संघ अध्यक्ष अनिल कुमार शुक्ल व महामंत्री शिव योगी शुक्ल ने मंगलवार को नवीन दीवानी न्यायालय परिसर में लंबित सुविधाओं को मुहैया कराने की मांग की है। कहा कि लगातार मांग के बाद भी प्रशासन उनकी समस्याओं के निस्तारण को लेकर उदासीन बना है। नवीन दीवानी न्यायालय परिसर में अधिवक्ता चैंबर, वाहन पार्किंग, लाइब्रेरी, फोटोस्टेट व टाइपिंग की व्यवस्था न होने से अधिवक्ताओं व वादकारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मांग की कि वकीलों व वादकारियों के लिए मूलभूत सुविधाएं तत्काल मुहैया कराई जाए।