फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Advocate upset over illegal encroachment not being removed, creates traffic jam

Balrampur News: अवैध कब्जा न हटवाने पर बिफरे अधिवक्ता, लगाया जाम

Wed, 27 Dec 2023 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 27 Dec 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Advocate upset over illegal encroachment not being removed, creates traffic jam
बलरामपुर। धुसाह ग्राम सभा की जमीन पर अवैध कब्जा न हटवाने से बिफरे अधिवक्ताओं ने बुधवार को बहराइच-बलरामपुर राष्ट्रीय मार्ग पर रास्ता जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। वकीलों के प्रदर्शन के बाद चेते प्रशासन ने आनन फानन में पुलिस व राजस्व कर्मियों की टीम भेजकर अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई पूरी की।
विज्ञापन

जिला बार संघ अध्यक्ष रामानंद मिश्र व कलेक्ट्रेट बार संघ अध्यक्ष दयाशंकर पांडेय ने बताया कि अधिवक्ता हरिकांत यादव की जमीन के सामने सरकारी भूमि पर कुछ दबंगों ने अवैध कब्जा कर लिया था। इसको हटवाने की मांग बार संघ सदर तहसील प्रशासन से बीते काफी समय से कर रहा है। इसके बावजूद उनकी मांग की अनदेखी हो रही थी।
विज्ञापन

प्रशासन के इस उपेक्षात्मक रवैये से खिन्न हो कर ही बुधवार को अधिवक्ताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी सदर राजेंद्र बहादुर ने अधिवक्ताओं की मांगों का ज्ञापन लेकर अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान बार संघ के महामंत्री कमलेश्वर सिंह, युवा बार संघ महामंत्री शिवयोगी शुक्ल, अमित कुमार पांडेय, शरद ओझा, अनिरुद्ध वर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed