{"_id":"65677cbf2c1c357c010511b7","slug":"advocate-protection-act-will-be-implemented-after-coming-to-power-balrampur-news-c-99-1-brp1003-4860-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सत्ता में आने पर लागू होगा अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सत्ता में आने पर लागू होगा अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट
Wed, 29 Nov 2023 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 29 Nov 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। अधिवक्ताओं के हित के लिए समाजवादी पार्टी ने पहले भी कई योजनाएं लागू की है और सरकार में आने पर अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट को भी प्रदेश में लागू किया जाएगा। यह घोषणा बुधवार को जिले में भ्रमण के दौरान सपा के अधिवक्ता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सिकंदर यादव ने वकीलों को संबोधित करते हुए कही।
प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह व प्रदेश सचिव अमित कुमार पांडेय की अगुवाई में वकीलों ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत जिले की सीमा पर किया। दीवानी परिसर में प्रदेश अध्यक्ष ने अधिवक्ताओं से मुलाकात की। पूर्व सपा सरकार में अधिवक्ताओं को आवंटित होने वाली चैंबर को देखकर उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने प्रदेश के सभी तहसील मुख्यालय पर अधिवक्ता चैंबर के लिए 2005 में धन आवंटित किया था। अधिवक्ताओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं सपा सरकार में चलाई गई थी।
उन्होंने बार संघ पदाधिकारियों को लखनऊ में अवध बार संघ द्वारा आयोजित अधिवक्ता महासम्मेलन में एक दिसंबर को शामिल होने का आमंत्रण पत्र भी दिया। इस अवसर पर जिला बार संघ अध्यक्ष रामानंद मिश्र, महामंत्री अजय बहादुर सिंह, धर्मदेव मिश्र, लालजी व संजय ने दीवानी परिसर में माला पहनाकर स्वागत किया।