फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Advocate chamber will be rejuvenated with one crore rupees

Balrampur News: एक करोड़ से अधिवक्ता चैंबर का होगा कायाकल्प

Thu, 25 Sep 2025 11:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 11:01 PM IST
सार

बलरामपुर में 20 साल से उपेक्षित अधिवक्ता चैंबर के कायाकल्प की प्रक्रिया तेज हो गई है। जिला प्रशासन ने एक करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा है। बजट मिलने पर अधिवक्ताओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

विज्ञापन
Advocate chamber will be rejuvenated with one crore rupees
-बलरामपुर के दीवानी न्यायालय के बगल बना अ​धिवक्ता चैंबर।-संवाद

विस्तार

बलरामपुर। दीवानी परिसर के बगल बने अधिवक्ता चैंबर के कायाकल्प की कवायद तेज हो गई है। एक करोड़ रुपये से जर्जर अधिवक्ता चैंबर का कायाकल्प कराने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। बजट मिलने के बाद 20 वर्ष पुराने अधिवक्ता चैंबर का कायाकल्प होगा, जिससे अधिवक्ताओं को बैठने की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

वर्ष 2005 में कलेक्ट्रेट में अधिवक्ताओं के लिए शासन ने करोड़ों रुपये की लागत से 50 चैंबर का निर्माण कराया था। बार संघ को अधिवक्ता चैंबर अलाॅट न किए जाने से 20 वर्ष में बिना इस्तेमाल ही भवन जर्जर हो गया। चैंबर न होने से अधिवक्ताओं को परेशानी हो रही है। अधिवक्ताओं की इस समस्या का निराकरण कराने के लिए जिला प्रशासन ने पहल की है।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट बार संघ अध्यक्ष रमेश चंद्र त्रिपाठी, महामंत्री कमलेश्वर सिंह, युवा बार संघ अध्यक्ष अनिल कुमार शुक्ला, महामंत्री शिव योगी शुक्ल व जिला बार एसोसिएशन महामंत्री केजी श्रीवास्तव ने चैंबर निर्माण की उम्मीद पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बजट मिलने पर कराए जाएंगे कार्य

अधिवक्ता चैंबर की मरम्मत कराने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। बजट मिलने का इंतजार है। बजट मिलने के बाद अधिवक्ता चैंबर की मरम्मत कराई जाएगी।
-पवन अग्रवाल, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed