फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Adulterants can mix poison in the sweetness of Holi

होली की मिठास में जहर घोल सकते हैं मिलावटखोर

Mon, 02 Mar 2020 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Adulterants can mix poison in the sweetness of Holi
बलरामपुर। होली की मिठास में खाद्य पदार्थों की मिलावट जहर घोल सकती है। लगातार छापेमारी व कार्रवाई के बाद भी मिलावटखोर बेखौफ दिख रहे हैं। नमकीन व दूध से बने खाद्य पदार्थों में सबसे ज्यादा मिलावट की जा रही है। यह खुलासा खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में हुआ है। विभाग की तरफ से नौ माह में लिए गए खाद्य पदार्थों के 53 नमूनों में मिलावट की गड़बड़ियां पाई गई हैं।
विज्ञापन

चालू वित्तीय वर्ष में जनवरी माह तक 144 नमूनों के जांच में खुलासा हुआ है। खाद्य पदार्थों के 34 नमूनों में फर्जी ब्रांड पाया गया है। होली त्योहार में मिलावटी खाद्य पदार्थों का सेवन करने से लोगों की सेहत बिगड़ सकती है। न्याय निर्णायक अधिकारी न्यायालय में दायर 109 की तुलना में 71 मामलों में 10 लाख रुपये का जुर्माना मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वाले कारोबारियों से वसूला गया है। एक मामले में सीजीएम कोर्ट ने 11 हजार रुपये का जुर्माना मिलावट करने वाले खाद्य पदार्थों के कारोबारी पर ठोका है।
विज्ञापन

अभिहीत अधिकारी विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2019-20 में जनवरी माह तक विभाग की तरफ से अभियान चलाकर कुल 144 नमूने लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सत्यवीर सिंह, लालमणि यादव, बागीश मणि त्रिपाठी व कमला रावत ने अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों के नमूने जुटाए। जांच में 53 खाद्य पदार्थों के नमूने अधोमानक पाए गए हैं। जांच में 34 नमूने मिथ्या छाप पाए गए हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

छह खाद्य पदार्थों के नमूने असुरक्षित मिले हैं। प्रयोगशाला जांच के आधार पर 109 मामलों में न्याय निर्णायक अधिकारी न्यायालय में केस दायर किए गए। न्याय निर्णायक अधिकारी न्यायालय ने 71 मामलों में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वालों के खिलाफ नौ लाख 93000 रुपये का जुर्माना लगाया। मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वाले कारोबारियों से जुुर्माना वसूल किया गया है। मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वाले एक कारोबारी के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में केस दायर किया गया।
सीजेएम कोर्ट ने कारोबारी के खिलाफ 11 हजार रुपये का जुर्माना लगाकर एक साल की सजा सुनाई। विभाग की तरफ से लगातार छापामार अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच कराए जा रहे हैं। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। दूध व दूध से बने पदार्थों, खोया व मिथ्या छाप नमकीन के नमूने लिडए जा रहे हैं। अभियान चलाकर लोगों को मिलावटी खाद्य पदार्थों का सेवन न करने के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
अपर सीएमओ डॉ. एके सिंहल का कहना है कि मिलावटी खाद्य पदार्थों के सेवन से सेहत का नुकसान होगा। मिलावटी खाद्य पदार्थों का सेवन कदापि न करें। जांच परख के बाद ही बाजार में बिक रहे खाद्य पदार्थों का ही सेवन करें। कटे फलों व खुले में रखे अन्य खाद्य पदार्थों का प्रयोग न करें।

डीएम कृष्णा करुणेश ने बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग के अफसरों को मिलावटी कारोबारियों पर शिकंजा कसने के लिए नियमित अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। होली के दौरान मिलावटी खाद्य पदार्थों का कारोबार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई है। रेलवे व बस स्टेशनों पर भी निगरानी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed