फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   ADO expresses displeasure over non-settlement of promises

वादों का निस्तारण न होने पर एडीओ ने जताई नाराजगी

Mon, 28 Dec 2020 09:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 09:14 PM IST
विज्ञापन
ADO expresses displeasure over non-settlement of promises
बलरामपुर। मंडलायुक्त देवीपाटन मंडल एसबी रंगाराव के निर्देश पर एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुुमार शुक्ल ने सोमवार को सदर तहसील का औचक निरीक्षण किया। तीन पुराने वादों का निस्तारण न पाए जाने पर एडीएम ने कड़ी नाराजगी जताई और समय से निस्तारण कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

औचक निरीक्षण के दौरान एडीएम ने तहसीलदार कोर्ट, तहसीलदार न्यायिक कोर्ट का निरीक्षण कर पांच वर्ष से अधिक लंबित वादों का तत्काल निस्तारण कराने का निर्देश दिया। साप्ताहिक तिथियां निर्धारित कर पांच वर्ष से अधिक पुराने प्रकरणों को निस्तारित कराने का निर्देश दिया। क्षतिपूर्ति रजिस्टर, बेदखली रजिस्टर, केस डायरी व मिसिलबंद को भी जांचा।
विज्ञापन

आईजीआरएस के तहत प्राप्त होने वाली शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की भी समीक्षा की गई। लापरवाही व शिथिलता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। साफ-सफाई न होने पर कर्मचारियों के प्रति नाराजगी जताई गई। अभिलेखागार, भूलेख कक्ष, कानूनगो कक्ष, कंप्यूटराइज खतौनी कक्षा, नजारत व संग्रह कक्ष और महिला हेल्पडेस्क का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेल्पडेस्क पर कार्यरत हरिमा श्रीवास्तव मौके पर कार्यरत मिली। कंबल वितरण के संबंध में आरके को निर्देश दिया कि ऑनलाइन बाउचर बनाकर फीडिंग कराएं। इस अवसर पर सदर एसडीएम डॉ. नागेंद्र नाथ यादव, तहसीदार शेख आलमगीर, नायब तहसीलदार अंकुर, नायब नाजिर पवन कुमार, केजी गुप्ता व विनोद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed