फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Administration engaged in preparations for 7th Economic Census

7वीं आर्थिक गणना की तैयारियों में जुटा प्रशासन

Tue, 26 Nov 2019 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
Administration engaged in preparations for 7th Economic Census
बलरामपुर। 7वीं आर्थिक गणना कार्य की तैयारियों में प्रशासन जुटा हुआ है। राज्य स्तरीय समन्वय समिति की बैठक चार दिसंबर को प्रस्तावित है। जिला स्तरीय समिति की बैठक 27 नवंबर को सीडीओ अमनदीप डुली ने डीएसटीओ संजीव कुमार को निर्देश दिया है। बैठक में अन्य विभागों के अफसरों को उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

सीडीओ ने मंगलवार को बताया कि शासन स्तर से सातवीं आर्थिक गणना का कार्य सुचारु रूप से कराने के लिए मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति की बैठक चार दिसंबर को प्रस्तावित है। बैठक में 7वीं आर्थिक गणना 2019 के तैयारियों की मुख्य सचिव की तरफ से गहन समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक के दौरान ही मुख्य सचिव की तरफ से आर्थिक गणना का कार्य प्रारंभ कराने की तिथि का निर्धारण किया जाएगा। सीडीओ ने जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक 30 नवंबर से पहले कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम कृष्णा करुणेश की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक 27 नवंबर को कलेक्ट्रेट सभागार में की जाएगी। बैठक में एडीएम, सीएमओ, उपायुक्त उद्योग, डीपीआरओ, डीसी मनरेगा सहित सभी विभागों के अधिकारियों को उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed