फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Administration alert, will keep an eye on every corner

बकरीद को लेकर प्रशासन सतर्क, चप्पे-चप्पे पर रखी जा रही नजर

Tue, 20 Jul 2021 07:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
Administration alert, will keep an eye on every corner
बलरामपुर में पैदल गश्त करती पुलिस टीम। - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। बकरीद त्योहार को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। मंगलवार को त्योहार की संवेदनशीलता को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की गई है। अराजकतत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी प्रभारी निरीक्षक और थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है। पुलिस टीम ने पैदल मार्च कर लोगों को शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील की।
विज्ञापन

डीएम श्रुति ने बताया कि बकरीद की संवेदनशीलता को देखते हुए जिले में धारा-144 लागू कर दिया गया है। लोगों को धारा 144 के साथ-साथ कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मस्जिदों में क्षमता से आधे लोगों को बकरीद की नमाज अता करने की अनुमति दी गई है। भीड़भाड़ इकट्ठा न करने की हिदायत दी गई है। जो लोग धारा - 144 व कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन करेंगे, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने बताया कि बकरीद शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पीस कमेटी की बैठक आयोजित कर लोगों से त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की गई है।
किसी भी तरह की अशांति व अराजकता फैलाने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। सभी थानाध्यक्षों को भ्रमणशील रहकर शांति व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया गया है। सार्वजनिक स्थलों तथा संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
बकरीद को लेकर मंगलवार को बाजारों में भारी भीड़ रही। लोगों ने देररात तक खरीदारी की। बाजार में खरीदारी के दौरान लोग कोविड प्रोटोकॉल के प्रति पूरी तरह उदासीन दिखे।

बाजार न तो सोशल डिस्टेसिंग का पालन किया गया और न दुकानदारों ने ही खरीदारी करने वालों से कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराया। अधिकांश लोग बिना मास्क के दिखाई दिए। दुकानों पर हैंड सैनिटाइजर व हाथ धुलाने के लिए साबुन आदि की व्यवस्था भी नहीं दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed