{"_id":"64c69b4022acd5fdef05781d","slug":"administered-an-oath-to-protect-against-filariasis-balrampur-news-c-99-1-brp1001-1497-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: फाइलेरिया से बचाव की शपथ दिलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: फाइलेरिया से बचाव की शपथ दिलाई
Sun, 30 Jul 2023 10:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 30 Jul 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के सीएमआे कार्यालय पर फाइलेरिया से बचाव की शपथ लेती आशा।
बलरामपुर। फाइलेरिया एक लाइलाज बीमारी है, इसके विषाणु कई साल तक मानव शरीर में निष्क्रिय पड़े रहते हैं। यह बीमारी शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कम होने पर प्रभाव दिखाती है। फाइलेरिया से बचाव के लिए अगस्त में विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसमें आशा घर-घर जाकर लोगों का फाइलेरिया से बचाव की दवा अवश्य खिलाएं।
यह बातें सीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने बीते दिन कार्यालय सभागार में चल रहे आशा प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि फाइलेरिया से बचाव के लिए 10 से 28 अगस्त तक अभियान चलाया जाएगा। फाइलेरिया से पीड़ित मरीजों के लिए मुफ्त उपचार की भी व्यवस्था है, मरीज इसका भी लाभ ले सकते हैं।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार मिश्र ने बताया कि अभियान में एक से दो साल तक बच्चों को आधी गोली एल्बेंडाजोल और दो साल से अधिक उम्र वाले सभी लोगों को उनकी उम्र के अनुसार डीसी तथा एक-एक गोली एल्बेंडाजोल खिलाई जाएगी। गर्भवती महिलाएं व गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों को अभियान से दूर रखा जाएगा। प्रशिक्षण में नई आशाओं को फाइलेरिया अभियान में शत-प्रतिशत लोगों को दवा खिलाने की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर मलेरिया निरीक्षक हिमांशु वर्मा व सहयोगी संस्था के जिला समन्यवक अतुल कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।