फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Additional classes will be conducted to complete the course.

Balrampur News: कोर्स पूरा कराने के लिए चलेंगी अतिरिक्त कक्षाएं

Sun, 23 Nov 2025 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
Additional classes will be conducted to complete the course.
बलरामपुर के एमपीपी इंटर कॉलेज में पढ़ाई करते विद्यार्थी ।संवाद
बलरामपुर। बोर्ड परीक्षा-2026 की तारीख नजदीक आते ही माध्यमिक विद्यालयों में पाठ्यक्रम पूरा कराने की कवायद तेज हो गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद ने जिले के 169 माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को अतिरिक्त कक्षाएं संचालित करने का निर्देश दिए हैं। कहा कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का संपूर्ण पाठ्यक्रम हर हाल में निर्धारित समय के भीतर पूरा करा लिया जाए।
विज्ञापन

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कोर्स को पूरा करने के लिए भले ही जनवरी तक का समय है, लेकिन करीब 30 फीसदी कोर्स अभी पूरा नहीं है, जिसे ढाई महीने में पूरा करना चुनौतीपूर्ण है। कोर्स पूरा कराने के लिए सोमवार से अभियान शुरू होगा। एमपीपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि उन्होंने शिक्षकों को कोर्स पूरा कराने और परीक्षा की तैयारी के लिए एक डायरी तैयार कराई है, जिसके अनुसार रोज की पढ़ाई का पता चल सके और ग्रुप डिस्कशन से विद्यार्थियों की क्षमता परखी जा सके।
विज्ञापन

डीएवी इंटर कॉलेज के शिक्षक अजय सिंह ने बताया कि विज्ञान और गणित विषयों के लिए अभी अतिरिक्त प्रयास किए जा रहे हैं। भारतीय विद्यालय इंटर कॉलेज उतरौला के प्रधानाचार्य कुमेश सरोज ने कहा कि 30-30 विद्यार्थियों को समूहों में बांट कर तैयारी कराई जा रही है। इसके साथ ही प्रत्येक शिक्षक से पाठ्यक्रम पूरा होने के बारे में जानकारी रोज की जा रही है, ताकि तय समय में कोर्स पूर्ण हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस ने कहा कि पाठ्यक्रम पूरा करने की औपचारिकता भी न की जाए। पाठ्यक्रम पूरा करने के साथ ही विद्यार्थियों के ज्ञान का परीक्षण भी करें। जहां भी कमजोर स्थिति लगे, फिर से कक्षाएं चलाकर पढ़ाई को पूरा कराया जाए। बताया कि बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी 2026 से शुरू हो रही है, ऐसे में छात्रों की तैयारी में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed