{"_id":"67ed6bc12dbfb2e69a0445e1","slug":"ad-will-investigate-the-matter-of-private-practice-of-government-doctors-balrampur-news-c-99-slko1018-123504-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: डॉक्टरों की निजी प्रैक्टिस की अब एडी करेंगे जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: डॉक्टरों की निजी प्रैक्टिस की अब एडी करेंगे जांच
विज्ञापन
बलरामपुर। निजी प्रैक्टिस में लिप्त जिले के 10 सरकारी चिकित्सकों का नाम उजागर होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने पड़ताल शुरू कर दी है। मामले की जांच करने की जिम्मेदारी सहायक निदेशक स्वास्थ्य देवीपाटन मंडल को सौंपी गई है। एडी जल्द ही अपने स्तर से जांच कर रिपोर्ट तैयार करेंगे।
बीते महीने सरकारी चिकित्सकों की निजी प्रैक्टिस को लेकर शासन स्तर से जांच कराई गई थी। जांच में बलरामपुर जिले में सबसे ज्यादा 10 चिकित्सक निजी प्रैक्टिस में लिप्त पाए थे। सभी 10 चिकित्सक निजी प्रैक्टिस न करने का शपथपत्र देने के अलावा नॉन प्रैक्टिस अलाउंस (एनपीए) भी ले रहे थे। स्वास्थ्य विभाग को गुमराह कर निजी प्रैक्टिस करने वाले चिकित्सकों की जांच अब सहायक निदेशक स्वास्थ्य को दी गई है। सहायक निदेशक स्वास्थ्य देवीपाटन मंडल डॉ. जयंत कुमार ने बताया कि जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।