{"_id":"609576948ebc3e8d5621e035","slug":"action-will-be-taken-to-break-the-corona-protocol-balrampur-news-lko5772281126","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना प्रोटोकाल तोड़ने पर होगी कड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना प्रोटोकाल तोड़ने पर होगी कड़ी कार्रवाई
विज्ञापन
बलरामपुर। कोरोना प्रोटोकाल तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए सभी लोगों को सरकार, प्रशासन व स्वास्थ विभाग की तरफ से जारी गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य है।
यह बातें डीएम श्रुति ने शुक्रवार को एसपी हेमंत कुटियाल, उतरौला एसडीएम डॉ. नागेंद्र नाथ यादव व सीओ आरआर सिंह के साथ नगर भ्रमण के दौरान आम जनमानस से कही। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप पर काबू पाने के लिए हम सभी को सतर्क रहना होगा।
एसपी ने कहा कि जिले की सभी कोतवाली व थानों की पुलिस ने शुक्रवार को 95 व्यक्तियों से कोरोना प्रोटोकाल का उल्लंघन करने के आरोप में 73500 रुपये का जुर्माना वसूला है। यह कार्रवाई अनवरत जारी रहेगी।
विज्ञापन
इसके लिए सभी कोतवाली व थानों के प्रभारी निरीक्षकों को निर्देश दिए गए है। डीएम के निर्देश पर सदर एसडीएम अरुण कुमार गौड़ व सीओ सिटी वरुण कुमार मिश्र और तुलसीपुर एसडीएम विनोद कुमार सिंह व सीओ उदयराज सिंह ने सुरक्षा बलों के साथ नगरों का भ्रमण कर लोगों से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की।