फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Action will be taken on negligence: BSA

नए शिक्षा सत्र के आगाज में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Thu, 28 May 2020 09:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 09:19 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken on negligence: BSA
बलरामपुर। नए शिक्षा सत्र 2020-21 में कोरोना के चलते स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई का दौर शुरू हो गया है। नए शिक्षा सत्र के आगाज में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बीएसए डॉ. रामचंद्र ने बीते दिन दफ्तर में बैठक के दौरान बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों को विभागीय नीतियों का अनुपालन कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक में बीएसए ने कहा कि राज्य परियोजना निदेशक ने 11 मई को ऑनलाइन बैठक में मिशन प्रेरणा व ऑपरेशन कायाकल्प के संचालन की प्रगति रिपोर्ट की गहन समीक्षा की थी। इस पर जिले के सभी 10 शिक्षा क्षेत्रों के बीईओ को 14 मई को बीएसए ने मिशन प्रेरणा व ऑपरेशन कायाकल्प को पूरा कराने का निर्देश दिया था। बीएसए ने बीईओ के साथ एक बार फिर से बीते 14 दिन की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की।
विज्ञापन

सभी बीईओ ने अपने-अपने शिक्षा क्षेत्रों में शिक्षकों, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों के साथ बैठकें करके 1575 प्राथमिक व 646 उच्च प्राथमिक स्कूलों में प्रेरणा लक्ष्य को शत-प्रतिशत लागू किए जाने के बारे में निर्देश दिया। जिले के सभी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में कक्षावार प्रेरणा तालिका को चस्पा कराया जाएगा। सभी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में अनिवार्य रूप से पुस्तकालय संचालित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों के साथ जिले के सभी 11 केजीबीवी के स्टाफ भी दीक्षा एप डाउनलोड कराया जाएगा। बैठक में डीसी निरंकार पांडेय, मोहित देव त्रिपाठी, बीईओ हृदय शंकरलाल श्रीवास्तव, महेंद्र कुमार, अजय कुमार श्रीवास्तव व आशुतोष मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed