फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Action will be taken if the employees found roaming - CMO

घूमते मिले कर्मचारी तो होगी कार्रवाई - सीएमओ

Fri, 12 Mar 2021 09:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 09:55 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken if the employees found roaming - CMO
बलरामपुर। एसआईटी जांच को लेकर सीएमओ कार्यालय में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सीएमओ ने कार्यालय में सख्ती बढ़ाते हुए कर्मचारियों को कार्यशैली में सुधार लाने का निर्देश दिया है। कक्ष में बाहरी व्यक्तियों के बैठने या बेवजह बातचीत करने पर प्रतिबंध लगाते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिले में दवाओं तथा उपकरणों की खरीद तथा आपूर्ति व मरम्मत आदि कार्यों में करोड़ों रुपये की घोटाले की शिकायत की गई थी। श्रावस्ती जनपद के भिनगा विधायक असलम राईनी ने देवीपाटन मंडल के सभी जिलों में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत हुए घोटाले का मामला विधान सभा में उठाया था। शासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसआईटी जांच का आदेश दिया था। बीते दिनों एसआईटी की टीम जांच के लिए सीएमओ दफ्तर आई थी।
विज्ञापन

एसआईटी जांच में लिपिकों की ओर से सहयोग न दिए जाने की शिकायत पर सीएमओ डॉ. विजय बहादुर सिंह ने बीते दिन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के लेखाकार पंकज त्रिपाठी, एसएमओ स्टोर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन डीके पांडेय, एसएमओ स्टोर राज्य बजट केके मालवीय तथा लिपिक जगदीश सिंह को उनके पटल से हटा दिया है। सीएमओ ने कार्यालय में सख्ती बरतते हुए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को कार्यशैली में सुधार का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यालय में नोटिस चस्पा की गई है कि कोई भी कर्मचारी अनावश्यक रूप से इधर-उधर न घूमे। बाहरी व्यक्तियों को कार्यालय में न बैठाएं। सभी कर्मचारी अपने लिए निर्धारित स्थान पर ही बैठकर अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन करें। सीएमओ ने चेतावनी दी है कि यदि कोई कर्मचारी अनावश्यक रूप से इधर-उधर घूमता पाया गया तो उसके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ ने बताया कि एसआईटी जांच में पूरा सहयोग किया जाएगा। पारदर्शी ढंग से जांच पूरी हो इसके लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed