फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Action will be taken if the Corona Protocol is not followed

कोरोना प्रोटोकाल का पालन न होने पर होगी कार्रवाई

Fri, 16 Apr 2021 11:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken if the Corona Protocol is not followed
बलरामपुर। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन न होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। महामारी के बढ़ते प्रकोप से लोगों को बचाने के लिए प्रोटोकॉल का पालन अवश्य कराया जाए। यह बातें डीएम श्रुति व एसपी हेमंत कुटियाल ने शुक्रवार को शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर मेले की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए कही।
विज्ञापन

डीएम व एसपी ने देवीपाटन मंदिर मेले की सुरक्षा व्यवस्था में लगे सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिया कि दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं के साथ विनम्रता के साथ पेश आएं और उन्हें कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप से सतर्क रहने की सलाह दें।
विज्ञापन

कोरोना महामारी से बचाव के लिए मास्क का प्रयोग जरूरी है। मेले में आने वाले सभी श्रद्धालुओं से मास्क का प्रयोग अवश्य कराएं। मंदिर परिसर में मां पाटेश्वरी का दर्शन करने के दौरान सभी लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैनिटाइजर का प्रयोग बार-बार करते रहें। ड्यूटी के दौरान पूरी तरह से सतर्क रहें। अपने अधीनस्थ कर्मियों की निरंतर अवधि पर ड्यूटी चेक करते रहें और उन्हें ब्रीफ कर हिदायत भी दें। भ्रमण के दौरान तुलसीपुर एसडीएम विनोद कुमार सिंह, सीओ उदयराज सिंह व सीओ उतरौला आरआर सिंह सहित मेला प्रभारी व अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed